FIDE Women’s World Cup: भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने फिडे महिला विश्व शतरंज कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए भारत की महिला ग्रैंडमास्टर हम्पी नेउज्बेकिस्तान की अफरुजा खामदामोवा के साथ ड्रॉ खेलकर दूसरे दौर में अपना मिनी मैच 1.5-0.5 से जीत लिया है।
कोनेरू हम्पी ने खामदामोवा को हराया :-
भारत की महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने फिडे महिला विश्व शतरंज कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने उज्बेकिस्तान की अफरुजा खामदामोवा के साथ ड्रॉ खेलकर दूसरे दौर में अपना मिनी मैच 1.5-0.5 से जीत लिया है। जबकि भारत की अन्य चेस खिलाड़ी डी हरिका ने हमवतन पीवी नंदीधा को हराकर अंतिम-32 में प्रवेश कर लिया है।

इसके अलावा भारत की एक अन्य स्टार महिला चेस खिलाड़ी आर वैशाली ने भी अगले दौर में अपनी जगह बना ली है। क्यूंकि उन्होंने कनाडा की ओउलेट मैली-जेड को हरा दिया है। उनके अलावा एक अन्य भारतीय दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया की केसरिया मगेलाद्जे को भी हरा दिया है। इसके अलावा भारत की प्रियंका भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पोलैंड की क्लाउडिया कुलोन के साथ लगातार दो बाजी ड्रॉ खेलकर टाईब्रेकर में पहुंच गईं है।

जबकि भारत की महिला चेस खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल के लिए दिन थोड़ा निराशाजनक रहा। क्यूंकि उन्होंने पहले दौर के पहले गेम में यूक्रेन की पूर्व विश्व चैंपियन अन्ना उशेनिना को आसानी से हरा दिया था। लेकिन इसके बाद यूक्रेन की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया और आज शुक्रवार को होने वाले टाईब्रेकर में दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

कोनेरू हम्पी की उपलब्धियां :- कोनेरू हम्पी एक प्रसिद्ध भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं, जिन्होंने शतरंज की दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप की उपविजेता और दो बार की महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन हैं। इसके अलावा साल 2002 में, वह ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी और पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।