IND vs ENG: ओवल टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश आ जाने की वजह से जल्दी समाप्त कर दिया गया है। वहीं चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। इसके बाद अब पांचवा दिन काफी रोमांचक होने वाला है। इसके बाद अब इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए केवल 35 रनों की जरुरत है।
इसके अलावा भारतीय टीम को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है। इसके चलते हुए अब चौथे दिन के आखिरी में क्रिस वोक्स को बुला लिया गया था। क्यूंकि अब अगर इंग्लैंड को उनकी जरुरत पड़ी तो वह बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा अगर वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए तो फिर भारतीय टीम को जीत के लिए केवल 3 विकेट ही लेने होंगे।
ओवल टेस्ट में इंग्लैंड ने की थी अच्छी शुरुआत :-
ओवल टेस्ट मैच में भारत ने अपनी दूसरी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम को 374 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आई इंग्लैंड टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही थी। इसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 रन के स्कोर पर जैक क्राउली के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था।

इस मैच की दूसरी पारी में क्राउली केवल 14 रन ही बना पाए थे। इसके बाद फिर इंग्लैंड की टीम का दूसरा विकेट बेन डकेट के रूप में गिरा। इस मैच की अपनी दूसरी पारी में डकेट ने 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद फिर इंग्लैंड का तीसरा विकेट ओली पोल 27 रन के रूप में गिरा। उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम की मैच में जीत की उम्मीदें भी बढ़ गई थी। इसके बाद फिर हैरी ब्रूक और जो रूट की शतकीय पारी ने इंग्लैंड की टीम को मैच में वापस ला दिया।
रूट और ब्रूक के बीच हुई 195 रनों की साझेदारी :-
इंग्लैंड की टीम के लिए बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए 211 गेंदों पर 195 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद फिर जब इंग्लैंड की टीम का स्कोर 301 रन था तब उनका चौथा विकेट गिरा। इसके चलते हुए हैरी ब्रूक 98 गेंदों पर 111 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। इस शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

इसके बाद फिर अगले 5 रनों के भीतर इंग्लैंड की टीम ने अपने 2 विकेट गंवा दिए। इसके चलते हुए भारतीय टीम की मैच में जीत की उम्मीद एक बार फिर से जाग गई। इस मैच में जैक बेथल अपनी दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 105 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
इंडियन गेंदबाजों ने जगाई टीम की जीत की उम्मीद :-
इसके बाद क्रीज पर दो नए बल्लेबाज जेमी स्मिथ और जेमी ओवरटन आए हैं। तब इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 37 रन और चाहिए थे। इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के दोनों तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने काफी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत की उम्मीद फिर से जगा दी है।

इसके बाद आए इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाज स्मिथ और ओवरटन ठीक से खेल नहीं पा रहे थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि हर गेंद पर विकेट मिलेगी। क्यूंकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इन दोनों इंग्लिश बल्लेबाजों पर पूरी तरह से अपना शिकंजा कस दिया था। इसके बाद फिर खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया और कुछ देर बाद चौथे दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

