Best PPV Cards in Wrestling History: रेसलिंग की दुनिया में जब भी किसी शानदार और यादगार इवेंट की बात होती है, तो ज़्यादातर लोग WWE के WrestleMania जैसे बड़े शोज़ को ही सबसे ऊपर रखते हैं। लेकिन प्रोफेशनल रेसलिंग का इतिहास सिर्फ WWE तक सीमित नहीं रहा है।
पिछले कई दशकों में दुनियाभर में ऐसी कई PPV (पे-पर-व्यू) इवेंट्स हुए हैं, जो आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। इनमें जबरदस्त मुकाबले, बड़े-बड़े सरप्राइज़ और वो मोमेंट्स शामिल थे, जिन्होंने रेसलिंग इंडस्ट्री को एक नया मोड़ दिया।
PPV यानी वो इवेंट्स जो लाइव टीवी पर दिखाए जाते हैं, लेकिन देखने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। WWE अब इन्हें प्रीमियम लाइव इवेंट्स कहता है, लेकिन इस फॉर्मेट की शुरुआत 1980 के दशक में विंस मैकमैहन ने की थी। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन 4 सबसे बेहतरीन PPV इवेंट्स की, जो WWE के इतिहास में भी सबसे खास माना जाता है
4. WCW स्प्रिंग स्टैम्पीड 1994
1994 में हुआ WCW का Spring Stampede एक ऐसा इवेंट था, जिसे WWE से अलग एक शानदार विकल्प के तौर पर देखा गया। ये इवेंट उस समय हुआ जब WCW ने Hulk Hogan को साइन नहीं किया था। इस इवेंट की खास बात ये थी कि इसमें बिना किसी ज्यादा ड्रामा या पॉलिटिक्स के प्रो रेसलिंग का असली रूप देखने को मिला।
शो की शुरुआत डायमंड डैलस पेज और जॉनी बी बैड के मुकाबले से हुई, जो एक बेहतरीन ओपनर था। इसके बाद स्टीवन रीगल बनाम ब्रायन पिलमैन, एक चौंकाने वाला स्टाइल क्लैश था। इसके अलावा शो में शिकागो स्ट्रीट फाइट, बंकहाउस ब्रॉल और रेसलिंग लीजेंड्स जैसे स्टिंग, रिक रूड, स्टिव ऑस्टिन, वैडर और द ग्रेट मूटा का भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।
मुख्य मुकाबले में रिक फ्लेयर और रिकी स्टीमबोट ने 30 मिनट का क्लासिक ड्रॉ मुकाबला लड़ा। यह मैच भले ही उनके 80 के दशक की ट्रायोलॉजी जितना बड़ा न हो, लेकिन काफी करीब जरूर था। इस इवेंट ने साबित कर दिया कि एक साफ-सुथरी रेसलिंग शो भी फैंस के दिल जीत सकती है।
3. AAA वेन वर्ल्ड्स कोलाइड 1994
WWE और AEW के मौजूदा दौर से बहुत पहले, मेक्सिको की प्रमोशन AAA ने 1994 में When Worlds Collide नाम से एक ऐसा इवेंट किया, जिसने लुचा लिब्रे को अमेरिका में मशहूर कर दिया। इस शो का आयोजन लॉस एंजेलिस स्पोर्ट्स एरीना में हुआ था और WCW की मदद से इसे अमेरिकी टीवी पर दिखाया गया था।
इस शो में रे मिस्टेरियो, ला पार्का, एडी गेरेरो, आर्ट बार, कोंनन, लैटिन लवर, पेरो अगायो जैसे नाम पहली बार इंटरनेशनल फैंस के सामने आए। इसमें सबसे बड़ा मुकाबला एडी गेरेरो और आर्ट बार बनाम एल हीजो डेल सैंटो और ऑक्टागॉन था।
यह मुकाबला ना सिर्फ तकनीकी रूप से शानदार था, बल्कि इसमें जबरदस्त ड्रामा, इंटरफेयरेंस, इमोशन और एक्साइटमेंट सब कुछ था। फैंस आज भी इस मैच को इतिहास के सबसे बेहतरीन लुचा लिब्रे मैचों में गिनते हैं। दुखद बात ये रही कि इस मैच के कुछ ही हफ्तों बाद आर्ट बार का निधन हो गया।
2. WWE मनी इन द बैंक 2011
WWE के फैंस के लिए 2011 का Money in the Bank एक ऐसा शो है, जिसे भुला पाना मुश्किल है। इस शो में सीएम पंक ने जॉन सीना को हराकर WWE टाइटल जीता और फिर बेल्ट लेकर ही एरीना से चले गए। ये पूरा सीन रेसलिंग इतिहास के सबसे आइकोनिक मोमेंट्स में से एक बन गया।
लेकिन ये शो सिर्फ पंक बनाम सीना तक सीमित नहीं था। डेनियल ब्रायन ने स्मैकडाउन मनी इन द बैंक मैच जीतकर अपना मेन इवेंट सफर शुरू किया। क्रिश्चियन ने रैंडी ऑर्टन को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप फिर से जीती और मार्क हेनरी ने बिग शो को हराकर अपने ‘हॉल ऑफ पेन’ एरा की शुरुआत की।
इस शो का एकमात्र सबसे कमजोर हिस्सा फीमेल मैच केली केली बनाम ब्रि बेला था, जो सिर्फ 5 मिनट चला था। लेकिन बाकी पूरे इवेंट ने इस शो को WWE के बेस्ट प्रीमियम लाइव इवेंट्स की लिस्ट में शामिल करवा दिया।
1. AEW ऑल आउट 2021
AEW ने शुरुआत से ही अपने PPV शोज़ को बहुत सीरियसली लिया है। लेकिन 2021 में हुआ All Out शायद उस कंपनी का अब तक का सबसे शानदार इवेंट माना जाता है। इस शो में ना सिर्फ बढ़िया मुकाबले थे, बल्कि कुछ बेहद खास मोमेंट्स भी थे, जो AEW को नई ऊंचाइयों पर ले गए।
सबसे पहले तो सीएम पंक ने सात साल बाद पहली बार रेसलिंग की और अपने होमटाउन शिकागो में डार्बी एलिन के खिलाफ मैच लड़ा। फिर उस रात का सबसे बड़ा सरप्राइज़ केनी ओमेगा और क्रिश्चियन के मेन इवेंट के बाद पहले एडम कोल और फिर ब्रायन डेनियलसन की डेब्यू एंट्री आया। यह पल शायद AEW इतिहास का सबसे यादगार मोमेंट बन गया।
इस इवेंट में यंग बक्स बनाम लूचा ब्रदर्स का स्टील केज मुकाबला भी हुआ, जिसे कई लोग AEW का बेस्ट टैग टीम मैच मानते हैं। इसके अलावा रूबी सोहो ने वीमेंस कैसिनो बैटल रॉयल जीतकर शानदार डेब्यू किया।
WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

