एशिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, एशिया कप की शुरुआत 9 सितम्बर से होनी है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है और लगभग सभी देशों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है। टीम इंडिया पिछली बार की डिफेंडिंग चैंपियन है और उनकी नजर लक्ष्य इस बार भी अपना ख़िताब बचाने पर होगी।
इस बार एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया जायेगा। क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप है। साल 2016 में एशियन क्रिकेट कॉउन्सिल की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि अगले साल जिस भी फॉर्मेट में वर्ल्ड कप खेला जाना होगा, उसी फॉर्मेट में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।
ये मल्टी नेशन इवेंट साल 2022 में भी छोटे फॉर्मेट में खेला गया था। तब से लेकर इस बार के टीम सेलेक्शन तक काफी सारे बदलाव देखने को मिले हैं। कप्तान से लेकर उपकप्तान तक और भी बहुत से बदलाव स्क्वॉड में देखने को मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि साल 2022 से लेकर इस बार की टीम में कितने बदलाव हुए है।
कप्तान और उपकप्तान हुए चेंज

साल 2022 में जब एशिया कप खेला गया था तब टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे थे। लेकिन उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में भारत का कप्तान बनाया गया था। वो ही इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

वहीं, पिछली बार जब एशिया कप खेला गया था तो केएल राहुल उसमें उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन इस बार उपकप्तानी की जिम्मेदारी टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को सौंपी गयी है। उनकी पिछले साल के बाद टी20 टीम में अब वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ इस फॉर्मेट में कोई मैच खेला था, उसके बाद से उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया था।
2022 के एशिया कप के बाद सिर्फ 4 खिलाड़ी बना पाए टीम में जगह
एशिया कप 2022 से लेकर इस टूर्नामेंट के लिए टीम में सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे है, जो जगह बनाने में सफल हुए है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो दोनों स्क्वॉड में टीम का हिस्सा रहे हैं।
इस मल्टी नेशन इवेंट के लिए पिछली बार 17 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जबकि इस बार 15 सदस्यीय स्क्वॉड का चयन किया गया है। कई खिलाड़ी पिछले बार के टीम से संन्यास ले चुके है, जबकि कुछ खिलाड़ियों को ख़राब प्रदर्शन के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।
11 नए खिलाड़ियों को दी गयी टीम में जगह
एशिया कप 2022 से लेकर इस बार की टीम में काफी बदलाव देखने को मिले है। इस टीम में 11 नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गयी है। जसप्रीत बुमराह की भी इस टूर्नामेंट में वापसी हो रही है। पिछली बार वो चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। वहीं, व्हाइट-बॉल के उपकप्तान और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भी टीम में जगह दी गयी है।
गिल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में तो अपने बल्लेबाजी का दम दिखाया ही था और साथ में आईपीएल में भी अपने बल्ले से धाक जमाई थी। टी20 क्रिकेट में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए कमाल का प्रदर्शन करने वाले संजू और अभिषेक शर्मा को इस बार टीम में जगह दी गयी है। उन दोनों ने पिछले कुछ समय में भारत के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारियां की है।
ये है नए खिलाड़ियों की सूची: शुभमन गिल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल।
एशिया कप 2022 में भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

