Most Runs For India in T20Is: भारत इस समय टी20 क्रिकेट में सबसे मज़बूत दावेदार माना जाता है। टीम एशिया कप 2025 में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरने जा रही है और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर चुकी है। आईसीसी की रैंकिंग में भारत फिलहाल नंबर वन पर है।
लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 2 बल्लेबाज अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ़ फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट खेल रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम नज़र डालते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज़ों पर और देखते हैं कि किसने कितने रन बनाए और उनका करियर टीम के लिए कितना अहम रहा।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
5. हार्दिक पांड्या – 1,812 रन
भारतीय टी20 टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का योगदान सिर्फ किसी एक विभाग तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम को बैलेंस दिया है। 90 पारियों में उन्होंने 1,812 रन बनाए और 71* उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।
हार्दिक का रोल ज़्यादातर फिनिशर का रहा है और उनकी स्ट्राइक रेट 141.67 यह दिखाती है कि वह किस तरह आखिरी ओवरों में छक्कों की बरसात कर सकते हैं। साथ ही, वह नेतृत्व की क्षमता भी दिखा चुके हैं और भविष्य में उन्हें कप्तान के रूप में देखने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
4. केएल राहुल – 2,265 रन
केएल राहुल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 68 पारियों में 2,265 रन बना चुके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110* रहा है। उनकी बल्लेबाज़ी तकनीकी रूप से मजबूत और बेहद स्टाइलिश मानी जाती है। राहुल ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं, जिससे टीम को लचीलापन मिलता है।
हालांकि, उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर कई बार सवाल उठे हैं और चोटों के चलते भी उनका करियर लगातार प्रभावित रहा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह भारतीय टी20 टीम में खुद को दोबारा कैसे स्थापित करते हैं।
3. सूर्यकुमार यादव – 2,598 रन
सूर्यकुमार यादव मौजूदा भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्हें इस फॉर्मेट में टीम का भविष्य माना जा रहा है। उन्होंने 79 पारियों में 2,598 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा है।
सूर्यकुमार की बल्लेबाज़ी की तुलना अक्सर एबी डिविलियर्स से की जाती है। इस फॉर्मेट में 167.07 की स्ट्राइक रेट के साथ वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं।
1. रोहित शर्मा – 4,231 रन
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 151 पारियों में 4,231 रन बनाकर खुद को इस फॉर्मेट का दिग्गज साबित किया। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* रहा और उनके नाम T20I इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा 5 शतक दर्ज हैं।
रोहित की सबसे बड़ी ताकत उनकी लंबी पारियां खेलने और बड़ी टीमों के खिलाफ़ मैच जिताने की क्षमता थी। उन्होंने कई मौकों पर टीम को मजबूत शुरुआत दी और अपने अनुभव से बल्लेबाज़ी इकाई को संभाला। संन्यास के बाद अब भारत को उनकी तरह का कोई बल्लेबाज़ तलाशना एक चुनौती होगी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

