ODI Internationals: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय में वनडे इंटरनेशनल में भी काफी तेजी से रन बनाने का चलन देखने को मिला है। इस वर्तमान समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी 50 ओवर के फॉर्मेट में काफी आक्रामक शैली से खेलती है और कई बड़े स्कोर बनाती है। इसके चलते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए इतिहास भी रच डाला है। आइये वनडे इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीतों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का यह मैच आता है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच साउथहैंपटन के मैदान पर खेला गया था। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) के शतकों की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर कुल 414 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर (62*) और जेमी स्मिथ (62) ने भी शानदार अर्धशतक लगाए। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने 20.5 ओवर में ही केवल 72 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 20 रन कॉर्बिन बॉश ने बनाए। जबकि इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 4 और आदिल राशिद ने 3 विकेट लिए थे।
2. भारत बनाम श्रीलंका :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारत बनाम श्रीलंका का मैच आता है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच साल 2017 में तिरुअनंतपुरम में खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 317 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन का स्कोर खड़ा किया था।

उस समय भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली (166*) और शुभमन गिल (116) ने शानदार शतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम केवल 73 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए थे।
3. ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड टीम का मैच आता है। इन दोनों के बीच यह मैच साल 2023 वनडे विश्व कप में खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 309 रन से हराया था। वहीं उस समय यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। उस समय कंगारू टीम की तरफ से डेविड वार्नर (104) और ग्लेन मैक्सवेल (106) ने शानदार शतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में नीदरलैंड की टीम केवल 90 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब नीदरलैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन विक्रमजीत सिंह ने बनाए थे।
4. जिम्बाब्वे बनाम अमेरिका :-
इस सूची में चौथे पायदान पर जिम्बाब्वे बनाम अमेरिका का मैच आता है। क्यूंकि साल 2023 विश्व कप क्वालीफायर मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अमेरिका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 6 विकेट के नुकसान पर 408 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सीन विलियम्स ने 101 गेंदों में 174 रन की शानदार पारी खेली थी।

उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जॉयलॉर्ड गम्बी ने भी शानदार अर्धशतक (78) लगाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कम अनुभवी अमेरिका क्रिकेट टीम केवल 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस समय अमेरिका की टीम के लिए सबसे ज्यादा 24 रन बल्लेबाज अभिषेक पराडकर ने बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

