International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी अपनी टीम की नींव को मजबूत करने के लिए जानी जाती हैं। क्यूंकि अपनी टीम पारी की शानदार शुरुआत करने वाले ये दोनों बल्लेबाज अक्सर मैच का रुख तय करते हैं। इस दौरान कई मशहूर जोड़ियों ने अपनी बेहतरीन साझेदारी से अपनी टीम को न सिर्फ मजबूत शुरुआत दी, बल्कि रनों का अंबार भी लगाया है। इस बीच आइए उन सलामी जोड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
1. गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स :-
इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के 2 पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने साल 1978 से 1991 तक एक साथ मिलकर पारी की शुरुआत करते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

वहीं इस दौरान इन दोनों ने मिलकर 250 मैचों में खेलते हुए कुल 11,632 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। इसमें इन दोनों ने मिलकर 31 बार शतकीय और 50 बार अर्धशतकीय साझेदारी भी की है। वहीं इस दौरान इन दोनों के बीच सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 298 रनों की रही थी। उनकी यह साझेदारी इन दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल को भी दर्शाती है।
2. मार्वन अटापट्टू और सनथ जयसूर्या :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के मशहूर सलामी बल्लेबाज मार्वन अटापट्टू और सनथ जयसूर्या का नाम आता है। इन दोनों ने मिलकर साल 1997 से लेकर 2007 तक पारी की शुरुआत करते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं इस बीच इन दोनों ने मिलकर 197 मैचों में में खेलते हुए 7,851 रन भी बनाए थे।

जबकि इस दौरान इन दोनों ने 41.76 की बल्लेबाजी औसत से अपनी टीम के लिए रन भी बनाए थे। इसके अलावा इन दोनों ने अपनी टीम के लिए 17 शतकीय और 43 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की थी। इस दौरान ये दोनों 9 बार नाबाद भी लौटे हैं। वहीं इन दोनों के बीच सबसे बड़ी साझेदारी 335 रनों की रही थी।
3. रोहित शर्मा और शिखर धवन :-
इस सूची में तीसरे पायदान भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे सफल सलामी जोड़ियों में से एक शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने साथ मिलकर साल 2013 पहली बार पारी की शुरुआत की थी। जबकि आखिरी बार यह जोड़ी साथ मिलकर साल 2022 में खेली थी।

वहीं इन दोनों ने मिलकर 167 मैचों में खेलते हुए कुल 6,891 रन बनाए हैं। इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत भी 41.76 की रही थी। इसके अलावा इन दोनों ने मिलकर 22 शतकीय और 22 अर्धशतकीय साझेदारियां भी अपनी टीम के लिए की थी। वहीं इन दोनों के बीच सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 210 रनों की रही थी।
4. गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दमदार सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने मिलकर साल 2003 से लेकर 2013 तक भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। इस दौरान इन दोनों ने मिलकर 142 मैचों में खेलते हुए 6,827 रन बनाए थे।

जबकि इस बीच इन दोनों ने मिलकर 49.47 की बल्लेबाजी औसत से रन भी बनाए थे। इसके अलावा इन दोनों की जोड़ी ने अपनी टीम के लिए 17 शतकीय और 34 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की थी। जबकि इनकी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 233 रनों की रही थी। इसके अलावा इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कई मौकों पर भारत को मजबूत शुरुआत भी दिलाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

