वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर से भारत के दौरे पर आई है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए हर एक मैच जरूरी होता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का मजा फैंस दोनों शहरों में ले सकते हैं और अपने हीरो को पास से देख सकते हैं। हालांकि बाकी लोग भी इस सीरीज का भरपूर आनंद ले सकते हैं। वे इसे टीवी पर या फिर ऑनलाइन देख सकते हैं।
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज सीरीज किस फॉर्मेट में होगी?

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज टेस्ट फॉर्मेट में खेली जाएगी। इस दौरे में दो मैच खेले जाएंगे।
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज की मेजबानी कहां होगी?
इस दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए दो शहरों को चुना गया है.
अहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम
दिल्ली – अरुण जेटली स्टेडियम
भारत में इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज को फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी वेस्टइंडीज बनाम इंडिया टेस्ट सीरीज का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (वीसी), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन, केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज़े, जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स.

