IND vs PAK, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में आज 9 जून को महामुकाबला खेला जाने वाला है। यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी न्यूयोर्क के मैदान पर ही खेला जाएगा। यह मुकाबला आज रात 8 बजे से न्यूयोर्क के मैदान पर खेला जाएगा। जब भी इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर एक – दूसरे के आमने सामने होते है तो उनके बीच काफी प्रतिस्पर्दा देखने को मिलती है।
तभी तो आज जब एक बार फिर से इस टी 20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम एक – दूसरे से भिड़ेंगी तो आज फिर हमें इस मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिल सकता है। चलिए मैच से पहले जानते है कि आज के मैच में कैसी रहने वाली है यहां की पिच।
T20 WORLD CUP 2024 भारत पाकिस्तान मैच में कैसी होगी पिच :-
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी खराब पिच मानी जा रही है। इसलिए इस मैदान की पिच काफी ज्यादा चर्चा में भी रही है। हम आपको बता देना चाहते है कि इस मैदान पर ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया गया है। भारत और आयरलैंड के खिलाफ इन दोनों टीमों का पहला मैच भी यहीं पर खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था। इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल मानी जा रही है। इस मैदान की पिच पर असमान उछाल है। कभी – कभी तो गेंद इतनी छल जाती है कि उससे बल्लेबाज चोटिल हो रहे है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मूवमेंट ज्यादा देखने को मिल रहा है। तभी तो भारत और पाकिस्तान के मैच में हमको ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।
T20 WORLD CUP 2024 भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड मुकाबले :-
टी 20 विश्व कप 2024 को 9 जून को भारत और पाकिस्तान की टीम 8 वीं बार एक दूसरे के आमने सामने आएंगी। इससे पहले टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 7 बार भीड़ चुकी है। इन 7 मुकाबलों में से 5 बार भारत को जीत मिली है जबकि एक बार ही पाकिस्तान को जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। तभी तो हेड टू हेड मुकाबलों में भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। इस मुकाबले में भी आज भारत का पलड़ा ही भारी रहने वाला है।

T20 WORLD CUP 2024 न्यूयोर्क की पिच पर खिलाड़ियों पर चोटिल होने का खतरा :-
जब भारत और आयरलैंड के बीच यहां पर मुकाबला खेला गया था तो यहां पर खेलते हुए बल्लेबाजों को काफी परेशानी का करना पड़ा था। तभी तो इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा पिच की ज्यादा उछाल से ही चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनको बाहर ही जाना पड़ गया था। इसी मैच में ऋषभ पंत भी चोटिल हो गए थे लेकिन वो मैदान से बाहर नहीं गए थे।

इस मैदान की पिच बहुत ज्यादा मूवमेंट करती हुई दिख रही है। तभी तो इस मैदान पर पहले खेलने वाली टीम ने 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। तभी तो अब इस मैदान की पिच को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे है। आइये जानते है इस मुकाबले में दोनों की संभावित प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11 :- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI :- बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर
ये भी पढ़ें: युगांडा के नाम जुड़ा टी20 विश्व कप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज़ ने 134 रनों से दी मात

