भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो बेहद स्टाइलिश हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी बड़ी है। कुछ खिलाड़ी तो दुनिया के हैंडसम खिलाड़ी में भी गिने जाते हैं। टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया और इसके बाद उनकी पर्सनैलिटी में काफी बदलाव आया। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लुक ट्रांसप्लांट के बाद पूरी तरह बदल चुका है।
1. मोहम्मद शमी
झड़ते बालों की समस्या से बचने के लिए मोहम्मद शमी ने 2023 एशिया कप से पहले हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। शमी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम दिखते हैं।
हालांकि शमी कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें मैदान पर जबरदस्त वापसी करते हुए देखा जाएगा। इस बार देखने वाली बात यह होगी कि वह अपने नए लुक के साथ खेल में कैसे नजर आएंगे।
2. गौतम गंभीर
मैच के दबाव और तनाव की वजह से गौतम गंभीर को भी बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ा था। गौतम गंभीर को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। ख़बरों के मुताबिक श्रीलंका दौरे के दौरान उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। इस ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने श्रीलंका की मशहूर मसाज थेरेपी क्लिनिक का सहारा लिया था।
3. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के जब क्रिकेट में शुरुआत की थी, तब उनके बाल काफी लंबे थे। लेकिन 2015 के करीब उनके बाल झड़ने लगे। इसके बाद धोनी ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने FUE नाम की तकनीक से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था, जिसके बाद उनका नया लुक नजर आने लगा।
4. वीरेंद्र सहवाग
जब वीरेंद्र सहवाग अपने क्रिकेट करियर के ऊँचे दौर में थे, तब उनके बाल झड़ने लगे थे। उनके बाल लगभग पूरी तरह गिर चुके थे, लेकिन उन्होंने समय रहते हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया। अब उनके बाल काफी अच्छे दिखते हैं और लोग उनकी काफी प्रशंसा भी करते हैं।
5. सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बाल उनके खेलने के दिनों में ही झड़ने लगे थे। उस समय उन पर कप्तानी का काफी दबाव भी था। अपने झड़ते बाल छुपाने के लिए गांगुली हेलमेट या कैप पहन लेते थे। लेकिन हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद अब उनके बाल अच्छे दिखते हैं और लोग इसकी काफी तारीफ़ करते हैं।

