Where and How to watch Dabang Delhi vs Puneri Paltan PKL 12 Final Live: प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 12) का फाइनल मुकाबला दबंग दिल्ली K.C. और पुणेरी पलटन के बीच दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला इस सीजन की दो टेबल टॉपर के बीच होने वाला है।
बता दें कि, PKL 12 का लीग स्टाज समाप्त होने तक पुणेरी पलटन पहले स्थान पर और दबंग दिल्ली K.C. दूसरे स्थान पर थी। दोनों टीमों ने 18 में से 13-13 मुकाबले जीते थे और सबसे पहले टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
इस सीजन दबंग दिल्ली ने सबसे पहले टॉप 2 में अपनी जगह पक्की की थी और क्वालीफायर 1 मुकाबले में पुणेरी पलटन को हराकर सबसे पहले फाइनल में भी जगह बनाई। इसके बाद, क्वालीफायर 2 में पुणेरी ने तेलगू टाइटंस को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई।
गौरतलब हो कि, दोनों टीमों ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में इस सीजन पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ कोई प्लेऑफ मुकाबला खेला था और अब पहली बार एक-दूसरे से फाइनल मैच भी खेलने जा रहे हैं। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन सी टीम PKL 12 की चैंपियन बनती है।
दबंग दिल्ली K.C. बनाम पुणेरी पलटन हेड टू हेड रिकॉर्ड
दबंग दिल्ली और पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 27 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पलटन ने 13 और दिल्ली ने 11 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा, 3 मुकाबले टाई भी रहे हैं।
इस सीजन दोनों टीमें तीन बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें दबंग दिल्ली ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। लीग स्टेज के दोनों मुकाबले टाईब्रेकर तक गए थे, जहाँ आशु मलिक की कप्तानी वाली टीम ने बाजी मारी थी।
PKL 12 Final मैच डिटेल्स
मैच: दबंग दिल्ली K.C. बनाम पुणेरी पलटन, फाइनल, प्रो कबड्डी लीग 2025
तारीख: 31 अक्टूबर 2025
समय: रात 08:00 बजे से
स्थान: त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली
PKL 12 Final लाइव कहाँ और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 (PKL 12) का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा, यदि आप फोन या लैपटॉप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो यह JioHotstar पर उपलब्ध होगी।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

