Australian Open Badminton: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं अब ये दोनों भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ अंतिम-8 में एक दूसरे का सामना करने वाले हैं।
क्वार्टरफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन :-
ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अब इसके बाद ये दोनों भारतीय एक-दूसरे के खिलाफ अंतिम-8 में खेलेंगे। जबकि भारत के एक और अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत को दूसरे दिएर में हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी चीनी ताइपै के सू चिंग हेंग और वु गुआन शुन को 21-18, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों का सामना इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी फाजर अलफियन और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री से होने वाला है।
आयुष शेट्टी ने दर्ज की शानदार जीत :-

अभी हाल ही में यूएस ओपन सुपर 300 के मौजूदा चैंपियन आयुष शेट्टी ने अपने मैच में चौथी वरीयता प्राप्त जापान के कोडाई नाराोका को 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-16 से हरा दिया है। इसके अलावा यह भारत के युवा शटलर की इस साल नाराोका पर दूसरी जीत भी है। वहीं अब उनका क्वार्टरफाइनल में सामना सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन से होने वाला है।
लक्ष्य सेन ने की शानदार वापसी :-

इसके अलावा भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपने मैच में चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-17, 13-21, 21-13 से हराकर अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की है। वहीं इससे पहले उनको मलेशिया ओपन में इसी खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उन्होंने अपनी उस हार का बदला भी ले लिया है।
एचएस प्रणय और श्रीकांत हुए बाहर :-

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय का इस मैच में काफी कमजोर प्रदर्शन रहा है। क्यूंकि उनको अपने मैच में ठवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के फरहान अल्वी ने 19-21, 10-21 से हरा दिया है। जबकि दूसरी तरफ किदांबी श्रीकांत को जापान के शोगो ओगावा ने 20-22, 16-21 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

