WPL 2026 Schedule: महिला क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसका चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा इस बार भी रोमांचक मैच, बड़ी टक्कर और मशहूर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वहीँ इसका फाइनल मैच वड़ोदरा में 5 फ़रवरी को खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको WPL 2026 की सभी जानकारी आपसे बताएंगे।
WPL 2026 का आगाज कब से होगा?
महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। पहला मैच नवी मुंबई में खेला जाएगा। इसमें पिछली विजेता मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इन दोनों टीमों के मैच हमेशा चर्चा में रहते हैं, इसलिए पहला मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
WPL 2026 में कितनी टीमें लेंगी हिस्सा
महिला प्रीमियर लीग 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं, इनमें,
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- दिल्ली कैपिटल्स
- मुंबई इंडियंस
- यूपी वॉरियर्ज
- गुजरात जायंट्स
इस सीजन कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे फैंस को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा.
अब तक कैसा रहा है WPL का सफर
महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन आयोजित हो चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने दो बार ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा बनाया है, जबकि एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी हर सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार तीनों बार फाइनल तक का सफर तय किया है, लेकिन अभी तक वे चैंपियन नहीं बन पाई हैं।
लाइव मैच कहां और कैसे देखें
WPL 2026 के सभी मैच दर्शक अपने घर बैठे आराम से देख सकेंगे। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए किया जाएगा। वहीं मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैचों की सीधी स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
मैच टाइमिंग और फाइनल की तारीख
टूर्नामेंट में दिन और रात दोनों समय पर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के मैच दोपहर 3 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मुकाबले 7:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। एलिमिनेटर और फाइनल मैचों की मेज़बानी वडोदरा करेगा। वहीं, WPL 2026 का खिताबी मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा।

