WPL 2026 में ऐतिहासिक हैट्रिक लेकर सुर्खियों में आईं नंदिनी शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स वीमेन के लिए इतिहास रच दिया है।
नंदिनी शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने WPL 2026 में गुजरात जायंट्स वीमेन के खिलाफ आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर अपनी अलग पहचान बना ली। वह WPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स वीमेन की ओर से हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं।
चंडीगढ़ से घरेलू क्रिकेट खेलकर WPL तक पहुंची नंदिनी शर्मा का यह प्रदर्शन उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मोमेंट माना जा रहा है।
नंदिनी शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी (Nandini Sharma Personal Information)
पूरा नाम: नंदिनी श्याम सुंदर शर्मा
जन्म: 20 सितंबर 2001
जन्म स्थान: चंडीगढ़, भारत
उम्र: 24 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म फास्ट मीडियम
भूमिका: गेंदबाज
टीमें: चंडीगढ़ वीमेन, दिल्ली कैपिटल्स वीमेन
नंदिनी शर्मा का शुरुआती करियर
नंदिनी शर्मा ने अपना क्रिकेट सफर चंडीगढ़ की घरेलू टीम से शुरू किया। उम्र के शुरुआती दौर में ही उन्होंने तेज गेंदबाजी को अपना मुख्य हथियार बनाया। घरेलू टूर्नामेंट्स में निरंतर प्रदर्शन के दम पर वह चंडीगढ़ वीमेन टीम की नियमित गेंदबाज बनीं। नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवरों में स्टंप्स पर सटीक गेंदबाजी उनकी पहचान बनती चली गई।
दिल्ली कैपिटल्स वीमेन और WPL में एंट्री
वीमेंस प्रीमियर लीग में नंदिनी शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स वीमेन ने मौका दिया। यह उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव रहा। बड़े मंच पर अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने से उनका आत्मविश्वास तेजी से बढ़ा। WPL 2026 में उन्हें डेथ ओवरों की जिम्मेदारी दी गई, जहां उन्होंने खुद को पूरी तरह साबित किया।
WPL 2026 में ऐतिहासिक हैट्रिक
11 जनवरी 2026 को गुजरात जायंट्स वीमेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने इतिहास रच दिया। गुजरात की पारी के 20वें ओवर में उन्होंने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर हैट्रिक पूरी की।
यह WPL इतिहास की चौथी और दिल्ली कैपिटल्स वीमेन की ओर से पहली हैट्रिक थी। इस मैच में नंदिनी शर्मा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट झटके। इसी के साथ वह वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में फाइव विकेट हॉल वाली सातवीं गेंदबाज भी बन गईं। इतना ही नहीं, 5/33 की गेंदबाजी प्रदर्शन WPL में किसी भी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
WPL 2026 में नंदिनी शर्मा का अब तक का प्रदर्शन
WPL 2025-26 सीजन में नंदिनी शर्मा ने अब तक 2 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट 33 रन रहा है। उनका औसत 8.42 और स्ट्राइक रेट 6.0 का है, जो यह दिखाता है कि वह कम गेंदों में विकेट निकालने वाली गेंदबाज हैं।
नंदिनी शर्मा की गेंदबाजी शैली
नंदिनी शर्मा गति से ज्यादा सटीकता पर भरोसा करती हैं। वह लगातार स्टंप्स पर अटैक करती हैं और दबाव की स्थिति में शांत रहकर गेंदबाजी करती हैं। डेथ ओवरों में उनकी यॉर्कर और लेंथ कंट्रोल उन्हें खास बनाती है। यही वजह है कि कप्तान उन्हें आखिरी ओवरों में गेंद थमाने से नहीं हिचकतीं।
नंदिनी शर्मा के करियर आंकड़े (Career Stats)
गेंदबाजी
T20 (WPL)
मैच: 2
विकेट: 7
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 5/33
औसत: 8.42
इकॉनमी: 8.42
स्ट्राइक रेट: 6.0
5 विकेट हॉल: 1
बल्लेबाजी और फील्डिंग
T20 (WPL)
मैच: 2
रन: 0
कैच: 1
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
घरेलू सीनियर क्रिकेट: चंडीगढ़ वीमेन
WPL डेब्यू: दिल्ली कैपिटल्स वीमेन, 2026
बड़ा रिकॉर्ड: WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स वीमेन के लिए पहली हैट्रिक
नंदिनी शर्मा का हालिया प्रदर्शन
5/33 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, 2026 (महिला टी20)
2/26 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, 2026 (महिला टी20)
1/13 & 2/18 – नॉर्थ जोन वीमेन बनाम ईस्ट जोन वीमेन, 2024 (महिला फर्स्ट क्लास)
नंदिनी शर्मा अभी अपने करियर के शुरुआती स्टेज में हैं, लेकिन WPL जैसे बड़े मंच पर हैट्रिक लेकर उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट की तेज गेंदबाजी इकाई का अहम नाम बन सकती हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

