कहते हैं कि “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” मतलब बुद्धिमान लोगों में प्रतिभा बचपन से ही दिखने लगती है। क्रिकेट में भी ऐसा ही होता है, जो खिलाड़ी कम उम्र से टैलेंटेड होता है, वह अक्सर अपना नाम बना लेता है।
नई प्रतिभा को निखारने के लिए ही अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन कराया जाता है, ताकि युवा टैलेंट की पहचान की जा सके। विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जो रूट, जोश हेज़लवुड और भी बहुत से दिग्गज खिलाड़ियों ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में ही अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार साउथ अफ्रीका और नामीबिया में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होगी, जिसके लिए सभी टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप अंडर-19 वर्ल्ड कप को कहाँ और कैसे लाइव देख सकते हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप कब से कब तक खेला जाएगा?

अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच कहाँ खेले जाएंगे?
अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच 4 वेन्यू में खेले जाएंगे, जिसमें बुलावायो, हरारे और विंडहोक शामिल हैं।
बुलावायो – क्वींस स्पोर्ट क्लब
हरारे – तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब
विंडहोक – हाई परफॉर्मेंस ओवल
विंडहोक – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड
अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच का फॉर्मेट?
अंडर-19 वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट नई प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देता है। इसमें भविष्य के सुपरस्टार्स तराशे जाते हैं। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होंगे।
भारत में अंडर-19 वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी अंडर-19 वर्ल्ड कप का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

