WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मैच यूपी वॉरियर्स की टीम और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में यूपी वॉरियर्स की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने बिना खाता खोले ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था।
यूपी टीम की सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे जीरो पर आउट हो गई थी। इसके बाद यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान मैग लैनिंग ने पारी को संभाला था। वहीं इस मैच में मैग लैनिंग ने 4 रन बनाते ही WPL में बड़ा कीर्तिमान रच दिया था। इसके चलते हुए अब वह WPL में 1000 रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं लैनिंग :-

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए मैग लैनिंग ने 4 रन बनाते ही WPL में एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है। क्यूंकि इस भारतीय लीग में खेलते हुए उन्होंने अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

इसके अलावा अब वह ऐसा करने वाली WPL इतिहास की सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं।इसके अलावा इससे अभी ठीक एक दिन पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी WPL में खेलते हुए अपने 1000 रन पूरे किए थे।
1000 runs and she’s still in the fast lane. Meg-nificent 🏎️💨#UttarDega #UPWarriorz #TATAWPL #UPWvDC pic.twitter.com/VsJojM5xhY
— UP Warriorz (@UPWarriorz) January 14, 2026
उस मैच में उन्होंने गुजरात जायंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी और 1000 रनों के आंकड़े को भी पार किया था। इसके बाद अब यूपी टीम की कप्तान मैग लैनिंग ने ये कारनामा कर दिया है।
मैग लैनिंग ने WPL में लगाया 10वां अर्धशतक :-
इस मैच में यूपी टीम की कप्तान मैग लैनिंग ने 38 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलीं थी। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला था।
1⃣0⃣th #TATAWPL fifty for Meg Lanning 👏
The joint-most in tournament history 🙌
She is leading from the front for @UPWarriorz 💛
Updates ▶️ https://t.co/4vXszSqbQO #KhelEmotionKa | #UPWvDC pic.twitter.com/Q8bwYiaj6L
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 14, 2026
इसके अलावा WPL में यह उनका अभी तक कुल 10वां अर्धशतक भी था। इसके चलते हुए अब वह WPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गई हैं। क्यूंकि उन्होंने अब मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी की है।
WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज :-
नेट साइवर-ब्रंट– 1101
मेग लैनिंग– 1050
हरमनप्रीत कौर – 1016
एलिस पेरी– 972
शैफाली वर्मा– 887
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

