U19 World Cup Title : टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच इस बार भारतीय अंडर-19 टीम और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच 6 फरवरी को हरारे में खेला जाने वाला है। वहीं इस खिताबी मैच को जीतकर भारतीय टीम छठी बार इस ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा करना चाहेगी।
जबकि दूसरी तरफ इंग्लिश टीम भी दूसरी बार इस ट्रॉफी को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। इससे पहले आइए जान लेते हैं कि टीम इंडिया ने कब और किन कप्तानों के अंडर इस टूर्नामेंट को जीता है।
1. मोहम्मद कैफ : साल 2000 :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1999-2000 में पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया था। वहीं उस समय भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ थे। तब यह टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया था। उस समय फाइनल मैच में टीम इंडिया ने मेजबान लंका की टीम को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।
2. विराट कोहली : साल 2008 :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2008 में दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को जीतने में सफलता हासिल की थी। तब यह टूर्नामेंट मलेशिया में खेला गया था। वहीं उस समय इस फाइनल मैच में भारत का सामना साउथ अफ्रीका की टीम के साथ हुआ था। इस खिताबी मैच में भारतीय टीम ने DLS मैथड की मदद से 12 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।
3. उन्मुक्त चंद : साल 2012 :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना तीसरा अंडर-19 खिताब साल 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में जीता था। तब यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला गया था। वहीं उस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम का सामना मेजबान कंगारू टीम के साथ ही हुआ था। तब इस मैच में जीत हासिल करते हुए भारत ने तीसरी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता था।
4. पृथ्वी शॉ : साल 2018 :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2018 में चौथी बार पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी खिताबी जीत दर्ज की थी। वहीं उस समय यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला गया था। तब इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने हुई थीं। इसके बाद इस खिताबी मैच में भारत ने कंगारुओं को हराकर खिताब जीत लिया था।
5. यश धुल : साल 2022 :-
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2022 में यश धुल की कप्तानी में पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की थी। उस समय यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेला गया था।

इसके चलते हुए तब इस फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया की टीम से हुआ था। तब टीम इंडिया ने इस खिताबी मैच में 79 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा यह तीसरा मौका भी था जब टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर खिताब जीता था।
6. आयुष म्हात्रे: साल 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टीम इंडिया ने साल 2026 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में छठी बार U-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को जीतने में सफलता हासिल की है। इस साल यह टूर्नामेंट जिम्बाबे में खेला गया था। इस फाइनल मैच में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड की टीम के साथ हुआ है।
इस खिताबी मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 411 रन बनाए। इस स्कोर को चेज करने उतरी ENG की टीम मात्र 311 रन पर सिमट गयी और इस मैच को टीम इंडिया ने 100 रन मिली । इसके साथ ही भारत ने अपना छठा U 19 वर्ल्ड कप टाइटल जीता लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

