INDW Vs SAW Test: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चेन्नई में होने वाले इस मुकाबले में भारत की ओपनिंग जोड़ी शेफाली शर्मा और स्मृति मानधाना ने इतिहास रच दिया है।इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पाकिस्तान के द्वारा बनाए गये 20 साल के पुराने रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है।
वहीँ दूसरी तरफ भारतीय पुरुष टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा के रखा हुआ है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना लिया है। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को फाइनल के खिताबी जंग देखने को मिलेगा।
INDW Vs SAW Test: महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
भारतीय महिला टीम की ओपनर्स ने 28 जून शुक्रवार को एक बड़ा कारनामा कर दिया है। दरअसल, चेन्नई में चल रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक टेस्ट मैच की सीरीज में स्मृति मान्धाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर 292 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप करते हुए इस कारनामें को अंजाम दिया है।

इस पारी में स्मृति ने 149 रन तो वहीँ शेफाली 143 रनों की शानदार पारी खेली और पाकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गये 20 साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी साजिदा शाह और किरण बलूच ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ साल 2004 में पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 241 रनों की साझेदारी की थी।
INDW Vs SAW Test: वर्ल्ड रिकॉर्ड से रह गई थोड़ी दूर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर ने चेन्नई में हो रहे एकमात्र टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए आई
स्मृति मान्धना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 241 रनों की साझेदारी कर कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया। स्मृति ने अपने करियर का चौथा शतक और टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक जड़ा, साथ ही शेफाली ने भी अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया।
INDW Vs SAW Test: कुछ ऐसी रहीं पारी
टीम इंडिया के दोनों महिला खिलाड़ियों ने पारी की शुरुआत धीमी तरीके चलाया और उसके बाद दोनों ने मिलकर तेजी से रन बटोरनें शुरू किए और देखते ही देखते दूसरे सेशन तक बोर्ड पर स्कोर 292 रनों के साथ रिकॉर्ड भी खड़ा कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने वुमेंस टेस्ट क्रिकेट में भारत की पूनम राउत और टी कामिनी के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

मौजूदा वक्त में अब भारत की शेफाली और स्मृति के नाम पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की दूसरी जोड़ी बन गई हैं। इन दोनों ने आस्ट्रेलिया के द्वारा बनाए गए पहले विकेट के लिए 309 रनों के रिकॉर्ड को नही तोड़ पाई और वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गई।
INDW Vs SAW Test: दुनिया की सबसे सफल जोड़ी
महिला क्रिकेट में स्मृति और शेफाली वर्मा की ये जोड़ी ना केवल भारत बल्कि दुनिया की सबसे सफल जोड़ी बन गई है टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करते हुए दोनों के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है ओपनिंग करते हुए मान्धाना और शेफाली ने मिलकर भारत के लिए टेस्ट की केवल 9 पारियों में ही कुल 810 रन बनाए हैं
यह भी पढ़ें:- Chess D Gukesh: डी गुकेश की क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में शानदार आगाज,रोमानिया के इस खिलाड़ी को दिया करारी शिकस्त

