क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड हैं और कुछ समय तक इस खेल की बादशाहत भी इसी के पासा थी। लेकिन जब क्रिकेट का विस्तार पूरी दुनिया में होने लगा तो वेस्टइंडिज, भारत, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने इस खेल में खुद को काबिल बना लिया। जब से दुनिया की कुछ टीमों ने क्रिकेट खेलना शुरु किया तो उसके बाद विश्व कप जैसे आयोजन भी होने लगे। दरअसल, पहले विश्व कप का आयोजन साल 1975 में इसका आयोजन हुआ, जो कि 7 जून से 21 जुलाई तक खेला गया। पहले विश्व कप में दुनिया की 8 टीमों ने हिस्सा लिया और विश्व को वेस्टइंडीज के रूप में पहला विजेता मिला। वेस्टइंडीय ने पहले विश्व कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात देकर खिताब को अपने नाम किया था। आज के इस लेख में हम आपको विश्व कप में अब तक के रिकॉड्स के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विश्व कप के कुछ खास रिकार्ड।
विश्व कप का बादशाह है ऑस्ट्रेलिया

अब तक कुल 12 बार क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हो चुका है। जिसका मतलब हुआ कि इस साल खेले जाने वाला विश्व कप 13वें संस्करण का होगा। विश्व कप इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी को अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया कुल 5 बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज 2-2 बार और पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड 1-1 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही हैं।
सचिन ने बनाए सबसे ज्यादा रन

विश्व कप में कई रिकॉड्स बनते और टूटते हैं। इसी कड़ी में सबसे पहले हम सचिन तेंदुलकर की बात करते हैं। सचिन के नाम सबसे ज्यादा बार विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड है। सचिन ने कुल 6 बार विश्व कप खेला है। जिसमें 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 के साल शामिल हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम ही है। सचिन ने इन 6 विश्व कप में कुल 2278 रन बनाए हैं, इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ने में नाकयाब रहा है।
गुप्टिल ने रच दिया इतिहास

वैसे तो विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के पास है, न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज भी रन बनाने के मामले में सचिन से पीछे नहीं है। दरअसल मार्टिन गुप्टिल ने साल 2015 में किया। उन्होंने इस साल के विश्व कप के एक मैच में कुल 237 रन ठोक डाले। ये मैच वेस्टइंडीज के साथ खेला गया था।
रोहित शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा ने पिछली बार यानी 2019 में हुए विश्व कप के दौरान 5 शतक लगाए। इसके साथ ही रोहित एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी बल्लेबाज बन गए। बता दें कि ये विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन
आज तक विश्व कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। 2015 में टीम ऑस्ट्रेलिया का अफगानिस्तान के साथ मैच था और इस मैच में उन्होंने 417 रन बनाए। ये विश्व कप का एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

