IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के चौथे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स टीम का सामना गुजरात टाइटंस की टीम से होने वाला है। वहीं इस पहले मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से उनकी टीम को एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।
क्यूंकि आईपीएल में वह अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन 2025 में 50 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 155.87 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 650 रन बनाए थे। तभी तो आइए ऐसे में पंजबा किंग्स के खिलाफ उनके आंकड़ों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार रहे हैं गिल के आंकड़ें :-
शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला मैच साल 2018 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 14 मैच खेले हैं। वहीं इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 13 पारियों में 61.55 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 554 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 146.94 की रही है। इस बीच उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन का रहा है। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ खेलते हुए वह 4 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।
ऐसा रहा है शुभमन गिल का IPL करियर :-
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अभी तक उन्होंने आईपीएल में कुल 118 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 115 पारियों में 39.44 की बल्लेबाजी औसत और 138.71 की स्ट्राइक रेट से 3,866 रन भी बनाए हैं।

जबकि इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से हमें 4 शतक और 26 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 129 रन का रहा है। इसके अलावा आईपीएल में वह अभी तक कुल 119 छक्के और 374 चौके भी लगा चुके हैं।
गिल की कप्तानी में पिछले सीजन ऐसा था GT का प्रदर्शन :-
पिछले आईपीएल सीजन में शुभमन की कप्तानी में पहले मुकाबले में ही गुजरात टाइटंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद इस टीम ने गातार 4 मैच जीतते हुए जबरदस्त वापसी की थी। इसके चलते हुए पिछले आईपीएल सीजन 2025 में यह टीम लीग चरण के 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

जबकि उस समय उनको 5 मैच में हार मिली थी। इसके बाद फिर एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। जबकि इस टीम ने लीग चरण के समापन पर 18 अंक (+0.254) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

