Krafton India 1 अप्रैल, 2026 से BGMI प्लेयर ट्रांसफर विंडो ओपन करने जा रहा है। प्रोफेशनल टीमों के लिए यह समय काफी अहम होता है, क्योंकि इसी दौरान वह स्क्वाड में बदलाव में चेंज कर सकते हैं साथ ही बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम को और मजबूत बना सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ट्रांसफर विंडो से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि इसका BMPS 2026 पर क्या असर पद सकता है।
BGMI प्लेयर ट्रांसफर विंडो के बारे में सबकुछ जानें
पहले BGMI टीमों को कभी भी अपने खिलाड़ी बदलने की पूरी छुटी थी। इससे जहां टीमों को फ्लेक्सिबिलिटी मिलती थी, वहीं दूसरी तरफ फैंस के बीच कन्फ्यूजन बना रहता था और प्लेयर्स पर भी दबाव रहता था, क्योंकि उन्हें अपनी जगह को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रहती थी।
इसी समस्या को दूर करने के लिए Krafton ने ट्रांसफर विंडो का सिस्टम लागू कर दिया , जो IPL या और लीग जैसे खेलों की तरह काम करता है। इस तय समय के दौरान टीमें पूरी तरह नियमों के तहत प्लेयर्स को खरीद, बेच या आपस में ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर विंडो बंद होते ही सभी टीमें ‘लॉक’ हो जाती हैं, यानी अगली विंडो खुलने तक वे अपने स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं कर सकतीं।
BMPS 2026 से क्या कनेक्शन है इस ट्रांसफर विंडो का?
इस ट्रांसफर विंडो का समय बिल्कुल सोच-समझकर तय किया गया है। यह BGIS 2026 ग्रैंड फाइनल के तुरंत बाद और BMPS 2026 शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले खुलती है।
BMPS को भारत में BGMI का सबसे बड़ा और हाई-लेवल टूर्नामेंट माना जाता है। ऐसे में जो टीमें BGIS 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं, उनके पास अब खुद को सुधारने का बेहतरीन मौका होता है। वे किसी मजबूत फ्रैगर को टीम में जोड़ सकती हैं, एक बेहतर इन-गेम लीडर (IGL) ला सकती हैं या जरूरत पड़े तो पूरी टीम को नए सिरे से बना सकती हैं।
इस तरह की व्यवस्थित ट्रांसफर विंडो लाकर Krafton भारतीय ई-स्पोर्ट्स को और ज्यादा प्रोफेशनल बना रहा है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि BMPS 2026 शुरू होने तक हर टीम अपनी सबसे मजबूत और तैयार स्क्वाड के साथ मैदान में उतरे।
आखिरकार इसका फायदा फैंस को ही मिलता है, मैच ज्यादा टक्कर के होते हैं, टीमें ज्यादा मजबूत दिखती हैं और दर्शकों को और भी ज्यादा रोमांचक गेमप्ले देखने को मिलता है।

