BGMI M416 Glacier Skin: M416 Glacier स्किन BGMI की सबसे ज्यादा फेमस और प्लेयर्स के बीच पसंद किये जाने वाले आइटम्स में से एक है। हालांकि इसे हासिल करना आसान नहीं होता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप इसे बिना UC खर्च किए भी पाने की कोशिश कर सकते हैं।
यह स्किन फिलहाल Classic Crate में मौजूद रहती है साथ ही कभी-कभी खास लिमिटेड इवेंट जैसे BGMI Cricket League में भी मिलती। इसलिए अगर आप इसे फ्री में पाना चाहते हैं, तो सबसे सही तरीका है लगातार गेम को खेलते रहना साथ ही जब भी मौका मिले क्रेट्स ओपन करना। इस आर्टिकल में हम आपको बिना पैसे खर्च किए M416 Glacier स्किन पाने के टिप्स के बारे में बताएंगे।
BGMI में M416 Glacier स्किन फ्री पाने का तरीका जानें
M416 Glacier स्किन BGMI के बहुत फेमस और rare cosmetics आइटम्स में से एक है, इसे बिना UC के पाने के लिए BGMI Cricket League एक खास मौका हो सकता है।
BGMI Cricket League से Glacier Tokens कैसे मिलेगा जानें
BGMI Cricket League इवेंट में आप मैचों के ऊपर प्रीडिक्सन लगाकर Glacier Spin Tokens (पीले टोकन) अर्न कर सकते है। यह सिस्टम पूरी तरीके इवेंट बेस्ड होता है। इसलिए आपकी prediction जितनी सही होगी, उतने टोकन आप प्राप्त कर सकते हैं।
Redemption (रिडेम्प्शन) को कैसे यूज़ करें
जब आप पर्याप्त टोकन इकट्ठा कर लेते हैं (आमतौर पर लगभग 700 टोकन), तब आपके पास दो विकल्प मौजूद है।
- इवेंट शॉप में जाकर सीधे M416 Glacier स्किन रिडीम करना (अगर उपलब्ध हो)
- या फिर इन टोकन का इस्तेमाल करके फ्री स्पिन्स लेना, जिससे स्किन पाने का मौका मिलता है
Classic Crate Coupons जमा कैसे करें
Silver Fragments: Shop के Redeem सेक्शन में जाकर आप रोज़ाना Silver Fragments से 5 Classic Crate scraps खरीद सकते हैं। 10 scraps जमा करने पर आपको 1 coupon मिल जाता है।
Clan Shop: अगर आप किसी active clan का हिस्सा हैं, तो Clan Points का इस्तेमाल करके भी आप crate scraps ले सकते हैं।
Achievements: Achievements टैब में जाकर देखें, कई आसान missions जैसे “Social Butterfly” या “Life Struggle” पूरे करने पर आपको Classic Crate coupons इनाम में मिलते हैं।
Soldier’s Crate: BP से Soldier’s Crate खोलकर duplicate items मिलते हैं, जिन्हें आप dismantle करके Silver Fragments में बदल सकते हैं। फिर इन्हीं fragments से आप और scraps खरीद सकते हैं।
“Crate Luck” के पाने का तरीका जानें
Single vs 10x Opening: अगर आपके पास कम coupons हैं, तो “Open 10” का इस्तेमाल करने के बजाय एक-एक करके crates खोलना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे luck reset होने का फायदा मिलता है।
“Noob” Setup: अपने कैरेक्टर से सभी skins, outfits और titles हटा दें और उसे डिफ़ॉल्ट “Victor” या simple noob look में सेट कर दें।
Tapping Trick: Classic Crate खोलते समय “Open” बटन दबाने से पहले M416 Glacier स्किन पर 5- 10 बार तेजी से टैप करने की कोशिश करें।
Timing: कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि सुबह करीब 5:30 AM IST (जब server reset होता है) के आसपास crate खोलने से अच्छे rewards मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

