GT vs KKR मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले GT vs KKR Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुक़ाबले कोलकाता नाईट राइडर्स ने फिन एलन की जगह टीम में टिम सिफर्ट मौक़ा दिया गया है,जो इस मैच का बड़ा अपडेट बनकर सामने आया है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसी रहेगी
टाटा आईपीएल 2025 के बाद से नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक ऐसा मैदान बनकर सामने आया है, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को सबसे ज्यादा सफलता मिली है। यहां उनका जीत प्रतिशत करीब 80% रहा है, खासकर उन मैदानों में जहां इस दौरान पांच या उससे अधिक मुकाबले खेले गए हैं।
सबसे बड़ा कारण यहां की बड़ी बाउंड्री है, जो दूसरे मैदानों के मुकाबले थोड़ी लंबी है। अगर आज के मैच की बात करें, तो सीधे दिशा में बाउंड्री 72 मीटर है, जबकि स्क्वायर बाउंड्री दोनों ओर 66 मीटर की दूरी पर है।
इसी वजह से लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाजों के लिए बाउंड्री लगाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। इस ग्राउंड पर 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 210 और दूसरी पारी में 204 रन बने थे।
GT vs KKR Playing XI: गुजरात टाइटंस की फाइनल प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग XI के साथ उतरने का फैसला किया है।
GT vs KKR Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स की फाइनल प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): टिम सिफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक महावपूर्ण बदलाव किए फ़िन एलन की टीम में टिम सीफर्ट को शामिल किया गया है।
GT vs KKR: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और वैभव अरोड़ा शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, इस मुकाबले में टॉस का फैसला और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI ही मैच के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती है।

