मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को उन्हीं के घर में 99 रनों से हराकर सीजन का दूसरा मुकाबला जीत लिया हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले के लिए ब्लैक स्वाइल की पिच का यूज किया गया था जो कि मैच के साथ साथ धीमी होती जाती हैं। उसके बाद भी उन्होंने गेंदबाजी के फैसला लिया यह समझ के बाहर था।
तिलक की शतक के बदौलत मुंबई ने बनाए 199 रन
मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। डेब्यूटेंट दानिश मालेवर 2 रन बनाकर आउट हो गए और उसके बाद डिकॉक और सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में निपट गए। हालांकि नमन धीर ने पारी को संभाला और तेजी से रन बना रहे थे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की बाउंसर में वो भी फंस गए। हालांकि नमन के आउट होने के बाद तिलक ने गियर चेंज किए और उन्होंने गुजरात के सभी गेंदबाजों को रिमांड में लिया।
हार्दिक भी का पिच पर स्ट्रगल कर रहे थे क्योंकि गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी। लेकिन तिलक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अगली 23 गेंदों में 81 रन जड़कर अपना शतक पूरा कर लिया। वो इस सीजन शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनके शतक की बदौलत मुंबई ने 20 ओवरों में 199 रन बनाए।
फ्लॉप हुआ गुजरात का टॉप 3
200 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी बहुत खराब रही। इस बार हार्दिक ने अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर दिया और उन्होंने पहली ही गेंद में साईं सुदर्शन का विकेट ले लिया।
अगले ओवर में हार्दिक ने जॉस बटलर को चलता कर दिया। शुभमन गिल एक छोर पर सेटल दिख रहे थे लेकिन जल्दबाजी में वो भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
मुंबई ने दर्ज की बड़ी जीत
गुजरात की टीम की बल्लेबाजी टॉप 3 पर निर्भर हैं और वो नहीं चलते तो उनकी टीम धराशाई हो जाती हैं। इस मुकाबले में भी यही देखने को मिला। उसके बाद गुजरात का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। आयराम और गयाराम की कहानी बन गई।
गुजरात के बल्लेबाज आ रहे थे बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे और आउट हो जा रहे थे। जैसे तैसे करके गुजरात की टीम 100 रनों तक पहुंच पाई और मुंबई ने यह मैच 99 रनों से अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर से उछलकर सीधे 7वें नंबर पर पहुंच गई हैं। एमआई की तरफ से अश्वनी कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

