LSG vs RR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच लो-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 33वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और इनौग्रल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 22 अप्रैल को लखनऊ के श्री अटल विहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से लो स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज LSG vs RR मैच में कौन जीतेगा।
LSG vs RR में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 6
लखनऊ सुपर जाइंट्स जीता: 2
राजस्थान रॉयल्स जीता: 4
नो रिजल्ट: 0
LSG vs RR: श्री अटल विहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम की पिच बॉलर्स फ्रेंडली होती है। यहां पर गेंद बल्ले पर नहीं आती है जिससे बड़े शॉट्स नहीं लग पाते है। यहां पर स्क्वायर बाउंड्री बहुत बड़ी हैं। हालांकि आउटफील्ड बहुत तेज है और अगर एक बार गेंद 30 यार्ड सर्कल क्रॉस कर जाए तो फिर उसे रोकना नामुमकिन हैं।
शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी मुश्किल होती जाती है। क्योंकि गेंद रुककर बल्ले पर आती हैं और स्पिनर्स की बॉल ग्रिप करती है।
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर-161
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153
LSG vs RR: संभावित प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बड़ौनी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
LSG vs RR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
लखनऊ सुपर जाइंट्स
लखनऊ सुपर जाइंट्स की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। मार्श और मार्करम की जोड़ी आक्रामक शुरुआत देने का माद्दा रखती हैं। मिडल ऑर्डर में भी निकोलस पूरन और आयुष बड़ौनी मौजूद हैं जबकि फिनिशिंग की जिम्मेदारी के लिए मुकुल चौधरी शामिल हैं।
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की जोड़ी मौजूद है जबकि दिग्वेश राठी मिडल ओवरों में विकेट चटकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।
LSG vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़ों से साफ पता चलता हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन LSG के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के LSG vs RR मुकाबले में लखनऊ के पास होम एडवांटेज भी हैं और अब तक वो अपने घर में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। राजस्थान के खिलाड़ियों की फॉर्म भी ओपनर्स को छोड़कर डामाडोल चल रही हैं जबकि लखनऊ की टीम बल्लेबाजी में अभी अपना कॉम्बिनेशन तलाश रही हैं।
हालांकि मार्करम और पंत की फॉर्म में वापसी के बाद टीम और मजबूत हुई है जबकि राजस्थान की टीम पिछले दो मैच हारकर आ रही है जिसके बाद कमबैक करना मुश्किल होता हैं।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी वैभव और जायसवाल को छोड़कर पिछले मैच में जिस तरह से फ्लॉप हुई थी इस मैच में भी उनके बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाएंगे क्योंकि लखनऊ के पास शमी, आवेश और मोहसिन के रूप में दमदार गेंदबाज है जो कि वैभव और जायसवाल को परेशान कर सकते है।
इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी अपने होम कंडीशन में अच्छा करेगी और आरआर की टीम के पास जिस तरह का मिडल ऑर्डर और उनकी फॉर्म हैं वो लखनऊ की मुश्किल विकेट में मुश्किल ही चल पाएगा इसलिए यह मैच सुपर जाइंट्स जीतेगी।
मैच विनर– लखनऊ सुपर जाइंट्स
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

