मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है।
हार्दिक पांड्या इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे इसलिए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे। एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में रोहित शर्मा की भी वापसी हुई।
पूरन और मार्श को छोड़कर फ्लॉप रही लखनऊ की बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जाइंट्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श ने काफी तेजी शुरुआत की लेकिन असल बल्लेबाजी निकोलस पूरन ने की। उन्होंने लंबे समय के बाद फॉर्म में वापसी की और 21 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।
मार्श ने भी 45 रन मारे लेकिन उसके बाद और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी 8 ओवरों में कमबैक किया और उनको 228 रनों पर ही रोक दिया।
रोहित और रिकल्टन ने दिलाई मुंबई को धमाकेदार शुरुआत
229 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम इस बार नए ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी। इस बार रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा उतरे। दोनों ने लखनऊ की धारदार गेंदबाजी की जमकर बखिया उखेड़ी। उन्होंने अब तक इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे शमी और मोहसिन खान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
दोनों ने 6 ओवरों में 71 रन जोड़ दिए और चेस को मुंबई इंडियंस की तरफ झुका दिया। पावरप्ले के बाद भी रोहित और रिकल्टन नहीं रुके और लगातार गेंदबाजों पर अटैक करते रहे। रेयान ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और अर्धशतक लगा दिया। दूसरे छोर से रोहित ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए पचासा जड़ दिया।
रोहित और रिकल्टन ने लगाए अर्धशतक
रेयान उसके बाद भी नहीं रुके और लगातार शानदार बल्लेबाजी करते रहे और मैच को मुंबई की तरफ ला दिया। वो 32 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए। रोहित भी ज्यादा देर नहीं टिक सकें और 44 गेंदों में 84 रन बनाकर चलते बने। दोनों के आउट होने के बाद मैच मुंबई के हाथों में था।
मुंबई ने दर्ज की 6 विकेट से जीत
तिलक ने भले ही धीर पारी खेली लेकिन नमन धीर ने अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखते हुए मुंबई को सीजन की तीसरी जीत दिला दी। 18वें ओवर ने नमन ने शमी के ओवर में 3 बाउंड्री जड़कर मैच को लगभग खत्म सा कर दिया। मुंबई ने यह मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

