AFC U-17 Women’s Asian Cup: एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने बीते दिन शुक्रवार को इतिहास रचते हुए एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के क्वार्टरफाइनल में पहली बार अपनी जगह बनाई है। क्यूंकि अब भारतीय महिला टीम ने अपने अंतिम ग्रुप-बी मुकाबले में लेबनान को 4-0 से हरा दिया है।
भारत ने लेबनान को हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह :-
इस मैच में भारत की तरफ से प्रीतिका बर्मन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शानदार गोल दागे। वहीं उन्होंने इस मैच में अपने ये गोल खेल के सातवें और 85वें मिनट में किए थे। इसके अलावा भारतीय की तरफ से अल्वा देवी सेंजाम ने 36वें मिनट और जोया ने 72वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम की जीत को पक्का कर दिया।

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच यह मैच सूझोउ ताइहु फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में खेला गया था। इसके अलावा भारतीय टीम का क्वार्टरफाइनल में पहुंचना उस समय पक्का हो गया था जब ग्रुप-सी के एक अन्य मैच में फिलीपींस और चाइनीज ताइपे की टीम जरूरी बड़े अंतर से जीत हासिल नहीं कर पाई थी। क्यूंकि इस दौरान फिलीपींस को 12 गोल और चाइनीज ताइपे को 13 गोल के अंतर से एक बड़ी जीत दर्ज करनी थी, जो उनके लिए संभव नहीं थी।
आइए जाने मैच का पूरा हाल :-
इसके चलते हुए अब इस शानदार जीत के साथ भारत टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। इस बीच सबसे खास बात यह रही है कि भारत ने इस प्रतियोगिता में साल 2005 के बाद पहली बार कोई मैच जीता है। क्यूंकि इस मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम काफी आक्रामक नजर आई थी। इसके चलते हुए मैच में सातवें मिनट में दिव्यानी लिंडा के लंबे पास पर प्रीतिका बर्मन ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए डिफेंडर को छकाया और बेहतरीन लेफ्ट फुट शॉट से पहला गोल करते हुए भारत को बढ़त दिला दी।

इसके बाद फिर खेल के 36वें मिनट में रेडिमा देवी चिंगखामायुम के पास पर अल्वा देवी सेंजाम ने शानदार गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद मैच के दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखा था। क्यूंकि खेल के 72वें मिनट में सब्स्टीट्यूट जोया ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से दो डिफेंडरों को पछाड़ते हुए बेहतरीन गोल दाग दिया।

इसके बाद फिर मैच के अंत में 85वें मिनट में प्रीतिका ने अपना दूसरा गोल कर भारत की 4-0 की ऐतिहासिक जीत को भी पक्का कर दिया। इसके बाद अब भारतीय महिला टीम की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर लगी हुई हैं। इसके अलावा इस बार अगर भारतीय टीम अंतिम चार में जगह बना लेती है तो उसे साल 2026 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का टिकट भी मिल जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

