PBKS vs DC मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 52वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 11 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS है, तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में DC एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज PBKS vs DC मैच में कौन जीतेगा।
PBKS vs DC में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 31
पंजाब किंग्स जीता: 16
दिल्ली कैपिटल जीता: 15
नो रिजल्ट: 0
PBKS vs DC: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला पिच रिपोर्ट
एचपीसीए ग्राउंड की पिच काफी फ्लैट होती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहीं नहीं यह ग्राउंड लेवल से काफी ऊपर स्थित हैं। हाई एल्टीट्यूड में होने के कारण यहां पर बॉल काफी ट्रैवल करती हैं इसलिए बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर– 173
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 162
PBKS vs DC: संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
PBKS vs DC: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स जिसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डेविड मिलर फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में लूंगी नागिदी और मुकेश कुमार हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
PBKS vs DC: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और आसान हो जाती है।
इस सीजन PBKS की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन DC के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के PBKS vs DC मुकाबले में पंजाब के पास होम एडवांटेज हैं और वो इस ग्राउंड पर अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
PBKS की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। DC ने शुरुआत तो इस सीजन की अच्छी की थी लेकिन अब धीरे धीरे वो पटरी से उतर गई हैं। हालांकि दिल्ली में लिए अच्छी बात यह है कि पंजाब अपने पिछले 3 मैच हारकर आ रही है और साथ में पंजाब किंग्स ने बीसीसीआई की गाइडलाइन के बाद अपने खिलाड़ियों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है।
उनकी टीम का माहौल इस समय कुछ अच्छा नहीं हैं और लगातार कंट्रोवर्सी के बाद टीम ग्राउंड पर कमबैक कर सकें यह थोड़ा मुश्किल हैं। पंजाब की फील्डिंग, अर्शदीप के ब्लॉग और चहल का प्लेन में वेप पीने के मुद्दे के चलते उनकी टीम काफी दबाव में दिख रही है। इसलिए दिल्ली की टीम यह मुकाबला जीत सकती है।
मैच विनर – DC
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

