FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिस्र फुटबॉल संघ ने 27 खिलाड़ियों की अपनी एक प्रारंभिक टीम घोषित कर दी है। वहीं इस समय फीफा विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का अब काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। इसके चलते हुए अब सभी फुटबॉल टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। तभी तो इसके चलते हुए अब मिस्र देश ने अपनी 27 सदस्यी प्रारंभिक टीम का का ऐलान कर दिया है। वहीं इसमें उन्होंने स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह को भी जगह दी है।
मिस्र फुटबॉल टीम में मोहम्मद सालाह को मिली जगह :-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिस्र फुटबॉल संघ ने 27 खिलाड़ियों की अपनी एक प्रारंभिक टीम घोषित कर दी है। वहीं इस बार मिस्र के फुटबॉल कोच होसाम हसन की इस टीम में मोहम्मद सालाह, उमर मारमोश, ट्रेजेगुएट और मोहम्मद अब्देलमोनेम जैसे स्टार खिलाड़ियों का एक मुख्य ग्रुप भी शामिल है।

इसके चलते हुए अब यह टीम आगामी 28 मई को रूस के खिलाफ मैत्री मैच भी खेलने वाली है। इसके बाद इस प्रारंभिक टीम के 27 खिलाड़ियों में से केवल 26 खिलाड़ियों को ही चुना जाएगा। वहीं इस बार यह मैच विश्व कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा भी रहेगा। क्यूंकि इस बार फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत आगामी 11 जून से होने वाली है।
मिस्र फुटबॉल टीम के चयन से चौंके फैंस :-
इसके अलावा अब मिस्र की इस प्रारंभिक टीम ने सभी फैंस को काफी चौंका दिया है। क्यूंकि इस टीम में अबकी बार नान्तेस के फॉरवर्ड मुस्तफा मोहम्मद भी नहीं हैं। जबकि इस बार जमालेक के खिलाड़ी मोहम्मद शेहाता और नासिर मानसी को भी मिस्र की इस टीम से बाहर रखा गया है।

इसके अलावा मिस्र के कोच अब्देलमोनेम ने अपनी इस टीम में ऐसे पांच ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया है जो पहली बार ही खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इनमें युवा फॉरवर्ड हमजा अब्देलकरीम भी शामिल हैं, जो अभी बार्सिलोना-बी टीम में खेल रहे हैं। उनके अलावा इस बार मिस्र की टीम में ईएनपीपीआई के फॉरवर्ड अक्ताय अब्दुल्ला भी चुने गए हैं।
चौथी बार विश्व कप का हिस्सा होगी मिस्र की टीम :-
इसके अलावा अब मिस्र फुटबॉल टीम चौथी बार विश्व कप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही है। वहीं इस बार मेगा टूर्नामेंट के ग्रुप-जी में मौजूद मिस्र की टीम को आगामी 15 जून को बेल्जियम, 22 जून को न्यूजीलैंड और 27 जून को ईरान के खिलाफ अपना मैच खेलना है। इसके अलावा इस फीफा विश्व कप में अभी तक मिस्र की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

क्यूंकि अभी तक यह टीम अपने महाद्वीपीय स्तर की सफलता को वैश्विक मंच पर दोहराने में काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दी है।इसके अलावा मिस्र फुटबॉल टीम ने अभी तक तीन बार फीफा विश्व कप (1934, 1990 और 2018) में हिस्सा लिया है। इस बीच मिस्र की टीम ने फीफा विश्व कप में कुल 7 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए इस टीम को 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

जबकि इस दौरान मिस्र टीम के 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। इसके अलावा क्लब स्तर पर लिवरपूल के साथ अपने शानदार करियर के समाप्त होने के बाद अब सालाह फीफा विश्न कप 2026 में मिस्र टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बार फीफा विश्व कप का आयोजन आगामी 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

