Bayern Munich: हैरी केन की शानदार हैट्रिक के चलते हुए बायर्न म्यूनिख ने डीएफबी-पोकाल (जर्मन कप) फाइनल में स्टटगार्ट को 3-0 से हराकर अपना घरेलू डबल खिताब जीत लिया है। वहीं अब अपनी इस जीत के साथ ही बायर्न म्यूनिख ने अपना 21वां जर्मन कप खिताब भी जीत लिया है। जबकि साल 2020 के बाद पहली बार इस ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा किया है।
लेकिन इससे पहले इस टीम ने मौजूदा सीजन में बुंदेसलीगा का खिताब भी जीता था। इसके चलते हुए अब बायर्न के इतिहास में यह 14वां मौका है जब इस क्लब ने एक ही सीजन में लीग और कप दोनों खिताब जीते हैं। जबकि इस बार स्टटगार्ट का सीजन बिना किसी ट्रॉफी के समाप्त हुआ है।
पहले हाफ में स्टटगार्ट ने थी शानदार शुरुआत :-
इस मैच की शुरुआत में स्टटगार्ट की टीम ने काफी आक्रामक खेल दिखाया था। इसके चलते हुए उन्होंने बायर्न की टीम को दबाव में बनाए रखा था। इसके चलते हुए मैच की शुरुआत में ही डेनीज उंडाव और एंजेलो स्टिलर ने गोल करने के मौके बनाए थे। जबकि इस दौरान बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर जोनास उरबिग ने उनका शानदार बचाव भी कर लिया था।

इसके बाद मैनुअल नोयर की जगह खेल रहे उरबिग ने कई महत्वपूर्ण बचाव किए थे। इसके अलावा बायर्न की टीम लंबे समय तक गेंद अपने पास रखने के बावजूद लय में नजर नहीं आई थी। इसके अलावा मैच के पहले हाफ में हैरी केन ने एक हेडर बाहर मारा था। इसके अलावा लुइस डियाज का शॉट स्टटगार्ट के गोलकीपर अलेक्जेंडर नुबेल ने रोक दिया था।
बायर्न ने दूसरे हाफ में बदला मैच का रुख :-
इसके अलावा इस मैच का टर्निंग पॉइंट खेल के 55वें मिनट में आया था। जब माइकल ओलिसे पर फाउल के बाद बायर्न ने तेजी से खेल शुरू किया था। क्यूंकि ओलिसे ने दाहिने छोर से शानदार क्रॉस दिया था। जिसपर हैरी केन ने हेडर के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को मैच में बढ़त दिला दी। इसके बाद स्टेडियम में आतिशबाजी और धुएं के कारण मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था।

वहीं खेल दोबारा शुरू होने के बाद बायर्न ने इस मैच पर पूरी तरह अपना नियंत्रण बना लिया था। इसके बाद खेल के 80वें मिनट में केन ने लुइस डियाज के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए दूसरा गोल दाग दिया। इसके बाद फिर इंजरी टाइम में स्टिलर के हैंडबॉल के कारण मिले पेनाल्टी पर गोल कर हेरी केन ने अपना तीसरा गोल भी दाग दिया।
आइए जानें जीत के बाद क्या बोले केन और कोम्पनी :-
इस मैच में जीत के बाद हैरी केन ने कहा है कि, “यह धैर्य बनाए रखने का मुकाबला था। हमारे लिए पहला हाफ कठिन रहा था लेकिन फिर भी हमने विपक्षी टीम को थका दिया था। इसके बाद फिर दूसरे हाफ में हमने शानदार प्रदर्शन किया और जीत के हकदार रहे। तभी तो मुझे अपनी इस टीम पर गर्व है।” इसके बाद बायर्न के कोच विंसेंट कोम्पनी ने कहा कि, “हमने मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेला है।

क्यूंकि इस मैच में पहले हाफ में मुकाबला बराबरी का था। लेकिन दूसरे हाफ में हमने अपना स्तर ऊपर उठाया। इसके अलावा यह लगभग परफेक्ट कप फाइनल था।” इसके अलावा स्टटगार्ट के कोच सेबास्टियन होएनेस ने कहा कि, “इस हार का दुख बहुत बड़ा है। क्यूंकि खेल के 55 मिनट तक हमने वैसा ही खेल दिखाया जैसा जरूरी था। हम काफी करीब थे।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

