Singapore Open 2026: सिंगापुर ओपन में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू आज मंगलवार से शुरू हो रहे सुपर 750 टूर्नामेंट में अपनी जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदें केवल लक्ष्य सेन, पीवी सिंंधू और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जैसी स्टार खिलाड़ियों पर ही टिकी हुई है। क्यूंकि ये सभी खिताब का सूखा खत्म करने के इरादे से आज से कोर्ट पर उतरेंगे।
आज मगलवार से शुरू होगा सिंगापुर ओपन :-

आज मंगलवार से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू सुपर 750 टूर्नामेंट में जीत की राह पर लौटने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं इस बार ये सभी अपने खिताबी सूखे को भी समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाले हैं। वहीं इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 10 लाख डॉलर है।
लक्ष्य सेन से यहेगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद :-
इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पिछले सप्ताह शानदार शुरुआत नहीं कर सके थे। तब उनको पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा था। लेकिन इस सिंगापुर ओपन में उनका पहला मुकाबला चीन के लू गुआंग झू से होने वाला है।

इससे पहले इसी साल वह ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचे थे। लेकिन तब वह खिताब जीतने से चूक गए थे। जबकि इस बार उनसे इस टूर्नामेंट में दमदार वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।
सिंधू के सामने होगी इंडोनेशियाई खिलाड़ी की कठिन चुनौती :-
इसके अलावा इस बार महिला एकल वर्ग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू का पहले दौर में सामना इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी से होने वाला है।

वहीं इससे पहले अभी हाल ही में सिंधू ने थाईलैंड ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा वह पिछले कुछ टूर्नामेंटों में लगातार शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करती नजर आई हैं। तभी तो अब ऐसे में इस सिंगापुर ओपन में वह अपनी खोई हुई लय को वापसी पा सकती हैं।
आयुष शेट्टी और श्रीकांत पर भी रहेंगी नजरें :-

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आयुष शेट्टी का मुकाबला कनाडा के विक्टर लाइ से होने वाला है। क्यूंकि विक्टर लाइ ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। जबकि भारत के एक और अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के सामने साल 2021 विश्व चैंपियन लोह कीन यू की चुनौती रहने वाली है।
प्रणय और उन्नति भी करेंगी अपने दावेदारी पेश :-
इसके अलावा साल 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय इस टूर्नामेंट के पहले दौर में इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से अपना मैच खेलने वाले हैं।

जबकि महिला एकल में पोलैंड पोलिश ओपन विजेता और दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का सामना जापान की पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन तोमोका मियाजाकी से होने वाला है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में मालविका बंसोड़ चीनी ताइपे की लिन सियांग ति के खिलाफ चुनौती पेश करने वाली हैं।
पुरुष युगल में रहेंगी सात्विक-चिराग से उम्मीदें :-
इसके अलावा इस टूर्नामेंट के पुरुष युगल में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का पहला मुकाबला अमेरिका के चेन झि यी और प्रेसली स्मिथ की जोड़ी से होने वाला है। जबकि अन्य भारतीय युगल जोड़ी हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन का पहला मैच जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जोड़ी से होने वाला है।

इसके अलावा महिला युगल में भारत की कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी का पहला मैच स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज की जोड़ी से होने वाला है। जबकि रुतुपर्णा और स्वेतापर्णा पांडा की एक ने भारतीय जोड़ी का पहला मैच थाईलैंड की फत्तारिन ए और सरिसा जानपेंग की जोड़ी से होने वाला है। इसके अलावा अश्विनी भट के और शिखा गौतम की भारतीय जोड़ी को पहले मैच में चीनी ताइपे की चांग सिंग हुइ और यांग चिंग तुन से मैच खेलना है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

