वैभव सूर्यवंशी आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबला में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने मात्र 16 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली जो कि प्लेऑफ के इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी
4. ड्वेन स्मिथ (Dwayne Smith) – 21 गेंद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
ड्वेन स्मिथ के नाम आईपीएल प्लेऑफ में 5वीं सबसे तेज फिफ्टी दर्ज हैं। साल 2013 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी।
3. एमएस धोनी (MS Dhoni) – 20 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस
एमएस धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। उनकी कप्तानी के आगे बल्लेबाजी कहीं छिप सी जाती है। लेकिन उसके बाद भी उनके नाम बैटिंग में कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं।
साल 2012 में बेंगलुरु में खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 20 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया था। उनकी इस पारी की बदौलत सीएसके ने आसानी से एमआई को हराया था।
2. एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) – 17 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वो अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी से शुरुआती पावरप्ले में ही मैच को विपक्षी टीम से छीन लिया करते थे।
साल 2009 के सेमीफाइनल में गिलक्रिस्ट ने दिल्ली के खिलाफ सेंचुरियन की तेज विकेट पर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था और उनकी टीम ने जीत दर्ज की थी।
1. सुरेश रैना (Suresh Raina) – 16 गेंद बनाम पंजाब किंग्स
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर था। जिन्होंने 2014 में क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
रैना ने इस पारी के दौरान मात्र 16 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया था। वो सिर्फ पचास पर ही नहीं रुके थे बल्कि 25 गेंदों में 87 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे। लेकिन ब्रैंडन मैकुलम की एक खराब कॉल की वजह से वो रन आउट हुए और चेन्नई जीता हुआ मैच हार गई थी।
1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) – 16 गेंद
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ धुआंधार पारी खेलते हुए मात्र 16 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी की।
वैभव सिर्फ अर्धशतक तक ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने अपनी पारी जारी रखते हुए 29 गेंदों में 97 रन बना दिए। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के जड़े।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

