Junior Asia Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप के अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के साथ मैच में 22-0 की जीत के साथ शानदार शुरुआत की। लेकिन इस शुरुआत के बाद आत्मविश्वस से भरी इस टीम को मलयेशिया के खिलाफ होने वाले मैच में सतर्क रहना पड़ेगा। इससे पहले साल 2015 में महिला जूनियर एशिया कप के दौरान मलयेशिया के साथ मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने 9-1 के बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज की थी। हांलाकि इस मैच में दोनों ही टीमें काफी संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में भारतीय टीम मलयेशिया को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। दोनों ही टीमें इस मैच के जीत के साथ जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।
उज्बेकिस्तान के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान टीम ने हर विभाग में अच्छा खेल दिखाया था। भारतीय टीम की तरफ से आठ खिलाड़ियों ने गोल किया। जिसमें वेष्णवी विठ्ठल फाल्के, मुमताज खान, अन्नू सुनलिता टोप्पो, मंजू चौरसिय, दीपिका सोरंग, दीपिका और नीलम का नाम शामिल है। भारतीय टीम सोमवार को होने वाले मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ अपनी इसी लड़ को बरकरार रखना चाहेगी। इस पर भारतीय टीम की कप्तान प्रीति ने बताया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में आगे आने वाले मैचों में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

