Aston Villa winger Moussa Diaby will join Al-Ittihad for about £50.4m
प्रीमियर लीग के बड़े फुटबॉल क्लब में से एक एस्टन विला (Aston Villa) के विंगर मूसा डायबी (Moussa Diaby) उनके साथ एक सीजन का समय बिताने के बाद सऊदी प्रो लीग 2024-25 (Saudi Pro Leauge 2024-25) सीजन के लिए अल इत्तिहाद (Al-Ittihad) में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बता दें कि, फ्रांसीसी खिलाड़ी मूसा डायबी पिछले गर्मियों में 51.9 मिलियन पाउंड की बड़ी कीमत पर बेयर लीवकुसेन से एस्टन विला एफसी में शामिल हुए थे, जहाँ उन्होंने उनके साथ एक सीजन का समय बिताया। हालाँकि, विला के मैनेजर उनाई एमरी ने उन्हें अल-इत्तिहाद में भेजकर पैसे कमाने का फैसला किया है।

क्लब ने यह फैसला हल से जेडन फिलोजेन के साथ फिर से करार करने के बाद लिया है। इसके लिए विला ने इंग्लिश वाइडमैन को 13.5 मिलियन पाउंड का भुगतान किया है। क्लब को यह लगता है कि उनकी वापसी से टीम को और भी अधिक मजबूती मिल सकती है।
50.4 मिलियन पाउंड की बड़ी कीमत पर अल-इत्तिहाद में शामिल होंगे मूसा डायबी
25 वर्षीय मूसा डायबी मेडिकल टेस्ट और इस डील को अंतिम रूप देने के लिए सऊदी अरब पहुँच चुके हैं। वह 50.4 मिलियन पाउंड की बड़ी कीमत पर अल-इत्तिहाद का हिस्सा बनेंगे। यदि वह मेडिकल टेस्ट में फिट पाए जाते हैं, तो यह डील पूरी तरह से फाइनल हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि, डायबी सऊदी प्रो लीग 2024-25 में खेलते हुए नजर आएँगे।

गौरतलब हो कि, डायबी ने पिछले सीजन विला के लिए 54 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 10 गोल किए थे। उन्होंने अपनी टीम को चौथे स्थान पर लाने और चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विला ने इस सीजन कई खिलाडियों के साथ डील साइन की है, जबकि कई खिलाडियों को दूसरे क्लब को को बेचा है। वह एक अच्छी टीम बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, ताकि उनका अगला प्रीमियर लीग और चैम्पियंस लीग अच्छा हो और वह उनमें खिताब जीत सकें।

विला ने इस सीजन मिडफील्डर डगलस लुईज को 42.2 मिलियन पाउंड में जुवेंट्स को बेच दिया है। उनकी जगह पर उन्होंने जुवेंट्स के सैमुअल इलिंग-जूनियर और एन्जो बैरेनेचिया के साथ करार किया है, जबकि लेफ्ट-बैक इयान मैटसन को चेल्सी से 35 मिलियन पाउंड में और विंगर लुईस डोबिन को एवर्टन से लगभग 9 मिलियन पाउंड अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मंगलवार (23 जुलाई) को एवर्टन के मिडफील्डर अमादौ ओनाना के साथ 50 मिलियन पाउंड का कॉन्ट्रैक्ट भी पूरा कर लिया है।

