Indonesia Masters: सात्विक-चिराग की जोड़ी दूसरे दौर में, आयुष और तान्या मुख्य दौर में पहुंचे

Indonesia Masters: भारत के सात्विक और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी ने पहले मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज की है।

Google News Sports Digest Hindi

Indonesia Masters: भारत के सात्विक और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी ने (Indonesia Masters) पहले मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज की है। इससे पहले यह भारतीय जोड़ी एशियाई खेलों की चैंपियन भी रह चुकी है। तभी तो अब उन्होंने इस पहले दौर के मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद चेन और लिन की जोड़ी को 21-16 21-15 से हरा दिया है।

Indonesia Masters सात्विक-चिराग की जोड़ी ने किया दूसरे दौर में प्रवेश :-

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने चीनी ताइपे के चेन झी रे और लिन यू चीह की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स (Indonesia Masters) सुपर 500 बैडमिंटन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

satwik and chirag
image source via getty images

इससे पहले भारत की यह स्टार जोड़ी एशियाई खेलों की चैंपियन भी रह चुकी है। तभी तो इस बार भारतीय जोड़ी ने यहां पर (Indonesia Masters) खेलते हुए अपने पहले मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद चेन और लिन की जोड़ी को 21-16 21-15 से हरा दिया है। वहीं यह भारतीय जोड़ी पिछले दो सप्ताह में दो सेमीफाइनल (मलयेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750) खेल चुकी है।

सम्बंधित खबरें
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source via getty images

इसके अलावा मौजूदा समय में विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर भारत की तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने ओरनिचा जोंगसथापोर्नपार्न और सुकित्ता सुवाचाई की थाईलैंड की (Indonesia Masters) जोड़ी को 21-6 21-14 से हरा दिया है। वहीं अब भारत की पुरुष युगल जोड़ी का (Indonesia Masters) अगला मुकाबला इंडोनेशिया के रेमंड इनरा और पात्रा हरपन रिंडोरिंडो की जोड़ी और थाईलैंड के किटिनुपोंग केड्रेन और डेचापोल पुवारानुक्रोह की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Indonesia Masters: साल का पहला खिताब जीतने उतरेगी सात्विक-चिराग की जोड़ी, लक्ष्य की नजरें वापसी पर
image source via getty images

इसके अलावा पिछले महीने ही गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 का खिताब जीतने वाली भारत की अश्विनी और तनीषा की जोड़ी का (Indonesia Masters) अगला मुकाबला मलेशिया की पेई की गो और मेई जिंग तेओह से होने वाला है। जबकि पुरुष एकल में साल 2023 ओडिशा मास्टर्स के उपविजेता आयुष शेट्टी ने क्वालीफाइंग चरण में हमवतन किदांबी श्रीकांत को 21-7, 21-15 से हरा दिया है।

Ashwini Ponnappa with Tanisha Crasto
image source via getty images

इसके अलावा महिला एकल में भारत की तान्या हेमंत ने चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को कड़े संघर्ष में 16-21, 21-17, 21-15 से मात दी है। वहीं अब भारत के आयुष का (Indonesia Masters) मुख्य ड्रॉ में मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यू क्यूई से होगा। जबकि तान्या के सामने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन रहने वाली हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More