India Open: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता और भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपने ही देश के आयुष शेट्टी को हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की है। इसके अलावा बीते दिन मगलवार से इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत भी हो गई है। इसके पहले दौर में लक्ष्य सेन और त्रीसा जॉली तथा गायत्री गोपीचंद ने जीत से अपनी शुरुआत की है। जबकि इसके मिश्रित युगल वर्ग में भारत को निराशा मिली है।
इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य ने की जीत के साथ शुरुआत :-

कॉमवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी आयुष शेट्टी को हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की है। जबकि आठवीं रैंकिंग की महिला युगल जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसथापोनपार्न और सुकिता सुवाचाई की जोड़ी को 42 मिनट में 21-15, 21-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
अब दूसरे दौर में निशिमोतो से होगा लक्ष्य का सामना :-
इसके अलावा पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में लक्ष्य ने आयुष को आसानी से 21-12, 21-15 से हरा दिया है। वहीं इस मैच में उन्होंने काफी शानदार खेल दिखाया और परिस्थितियों से बेहतर ढंग से सामंजस्य बैठाने में सफल रहे हैं। लेकिन कुछ मौकों पर आयुष ने भी लक्ष्य को कड़ी टक्कर दी थी।

लेकिन लक्ष्य का बड़े मुकाबलों में खेलने का अनुभव उनके काम आया। इसके चलते हुए अब लक्ष्य अगले दौर में जापान के केंता निशिमोतो से अपना मैच खेलेंगे। क्यूंकि इस जापानी खिलाड़ी ने अपने पहले मैच में अपने ही साथी खिलाड़ी कोडाई नारोका के 21-6, 7-5 के स्कोर पर हटने पर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
मिश्रित युगल वर्ग में मिली भारत को निराशा :-
इसके अलावा महिला युगल मुकाबले में त्रीसा और गायत्री ने पूरे मैच के दौरान काफी दमदार खेल दिखाया था। इस मैच में भारतीय जोड़ी ने नेट पर शानदार खेल दिखाने के अलावा स्मैश से भी काफी अंक जुटाए थे। लेकिन इस मैच में थाईलैंड की जोड़ी ने भी दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत की थी।

इसके बाद त्रीसा और गायत्री शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज करने में सफल रहीं। जबकि इस बार मिश्रित युगल वर्ग में भारत को निराशा मिली है। क्यूंकि ध्रुव रावत तथा मनीषा इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। जबकि महिला युगल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में प्रिया कोंजेगबाम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा है।
सात्विक-चिराग को मिला वाकओवर :-

इसके अलावा सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में उतरना था। लेकिन अमेरिका के उनके प्रतिद्वंद्वियों चेन झी यी और प्रेस्ले स्मिथ के प्रतियोगिता से हटने पर भारत की स्टार जोड़ी ने वाकओवर मिलने पर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले अमेरिका की यह जोड़ी पिछले हफ्ते मलयेशिया ओपन के पहले दौर में हार गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

