PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने सभी एथलीटों से भी यह वादा किया है कि वह उनकी मांगों को पूरी दुनिया के सामने उठाएंगी। वहीं अब उन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों के मसलों को विश्व पटल पर उठाने का वादा भी किया है।
दिसंबर में चुनी गई थीं सिंधु इसकी सदस्य :-
इसके अलावा बैडमिंटन की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रही भारत की स्टार खिलाड़ी सिंधू ने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार हासिल कर लिया है। इसके अलावा वह आधिकारिक तौर पर 2025 के आखिर में परिषद में शामिल हुई थी।

इसके अलावा भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार ने 25 अप्रैल को यहां वार्षिक आम बैठक में पहली बार हिस्सा लिया था। इसके चलते हुए अब उनके इस नए कार्यकाल की शुरुआत भी हो गई है। वहीं अब इस अवसर पर सिंधू ने कहा है कि, “विश्व बैडमिंटन महासंघ की यह जिम्मेदारी निभाना और दुनिया भर के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है।”

इसके बाद उन्होंने अपनी एक और विज्ञप्ति में कहा है कि, “इस बैडमिंटन खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे अब बहुत खुशी है कि मुझे इस क्षमता से भी खेल की सेवा करने का मौका मिल रहा है।” क्यूंकि यह विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद विश्व स्तर पर बैडमिंटन को रणनीतिक दिशा प्रदान करने और उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसके बाद बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल ने भारतीय स्टार खिलाड़ी सिंधू का परिषद में स्वागत करते हुए कहा है कि, “पीवी सिंधू ने पिछले कई वर्षों से कोर्ट पर असाधारण कौशल, शालीनता और अपने जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अब वह हमारे खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा अब इस तरह की आदर्श खिलाड़ी का परिषद में होना हमारे लिए बहुत अच्छा है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

