BFI: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने एक बड़ी करवाई की है। इसके चलते हुए उन्होंने अपने महासचिव कलिता और कोषाध्यक्ष दिग्विजय को निलंबित कर दिया है। इस बीच बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने दोनों अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर सूचित करते हुए बताया है कि, “न्यायमूर्ति जैन ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें आप दोनों को वित्तीय अनियमितताओं और धन के कुप्रबंधन के गंभीर आरोपों का दोषी पाया गया है।”

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कुमार कलिता और खेल संस्था के कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। क्यूंकि इन दोनों ही अधिकारियों को एक जांच में वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाया गया है। इसके बाद इन दोनों पर यह करवाई की गई है। इसके चलते हुए अब आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कलिता का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है।
क्या है यह पूरा मामला :-
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन द्वारा की गई जांच के बाद कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को भी इसी तरह के आरोप के चलते हुए निलंबित कर दिया गया है। इस जांच के लिए बीएफआई ने जैन को नियुक्त किया था। वहीं यह जांच उस शिकायत के बाद की गई थी जिसमें दोनों पर अनधिकृत धन निकासी, फर्जी बिलिंग और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।
बीएफआई अध्यक्ष ने दी सूचना :-
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने दोनों को आधिकारिक तौर पर सूचित करते हुए कहा है कि, “न्यायमूर्ति जैन ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस जांच में आप दोनों को वित्तीय अनियमितताओं और धन के कुप्रबंधन के गंभीर आरोपों का दोषी पाया गया है।

इससे यह बात साबित होती है कि आप दोनों आरोपी हो और इस निष्कर्ष की गंभीरता को देखते हुए महासंघ के संचालन में अखंडता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आप दोनों को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव और कोषाध्यक्ष के पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया गया है।”
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।