Indian Bowlers: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस बार एशिया कप भी इसी फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसके अलावा टी-20 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से सभी विपक्षी बल्लेबाजों को चारों खाने चित किया है। इसके चलते हुए उन्होंने कभी शुरुआती ओवर में विकेटों की झड़ी लगाई है तो कभी डेथ ओवरों में बल्लेबाजों को परेशान किया है। इसके चलते हुए इन भारतीय स्टार गेंदबाजों ने तब अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई मैच भी जिताए। आइए इस टूर्नामेंट के आगामी संस्करण से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. भुवनेश्वर कुमार :-
टी-20 एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले पायदान पर स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने एशिया कप के टी-20 प्रारूप में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इसमें 6 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 9.46 की गेंदबाजी औसत से 13 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 5.34 की रही है। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/4 का रहा है।
2. हार्दिक पांड्या :-
इस सूचि में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम आता है। उन्होंने भी साल 2016 में इसी फॉर्मेट में ही अपना पहला मुकाबला खेला था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 8 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 8 पारियों में 18.81 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 11 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.01 की रही है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/8 का रहा है।
3. बुमराह, अश्विन और नेहरा :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 भारतीय गेंदबाजों का नाम आता है। वहीं इस फॉर्मेट के एशिया कप में खेलते हुए जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और आशीष नेहरा ने कुल 6-6 विकेट लिए हैं। जबकि इस मौजूदा समय में अश्विन और नेहरा क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

तभी तो अब ऐसे में स्टार तेज गेंदबाज बुमराह के पास इन दोनों खिलाड़ियों से आगे निकलने का मौका भी है। इसके अलावा अश्विन ने खेली अपनी 6 पारियों में 23.83 की गेंदबाजी औसत के साथ इन 6 विकटों को लिया था। जबकि नेहरा ने 4 पारियों में 16.50 की गेंदबाजी औसत से खेलते हुए इन 6 विकेट को लिया था।
अर्शदीप सिंह :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भी इसी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इसमें कुल 5 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 30.20 की गेंदबाजी औसत से 5 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 8.62 की रही है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में युवा स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/33 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

