बेन डकेट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रनों की बड़ी पारी खेलकर इंग्लैंड को सबसे बड़े टीम टोटल बनाने में मदद की।
Highest Totals in Champions Trophy History: वनडे क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है, जहां दुनिया की टॉप टीमें आमने-सामने होती हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई बार बल्लेबाजों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए बड़े स्कोर खड़े किए हैं।
जब भी किसी टीम का टॉप ऑर्डर लय में रहा है, तब उसने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए बड़ा टोटल बनाए हैं। खासतौर पर इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों ने इस टूर्नामेंट में कई बार 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़े टोटल की बात करें तो, 22 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ 356/5 का टोटल स्कोर बनाकर इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज (352 का लक्ष्य) चेज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब इस लिस्ट में टॉप पर आ गई है। वहीं, पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण मुकाबलों में बड़े स्कोर बनाए।
यहाँ हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास के 10 सबसे बड़े टीम टोटल के बारे में बताने जा रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास के 10 सबसे बड़े टीम टोटल
10. भारत – 319/3 बनाम पाकिस्तान (बर्मिंघम, 2017)
भारत ने 4 जून 2017 को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान पर 48 ओवरों में 3 विकेट पर 319 रन बनाए थे। टीम का रन रेट 6.64 था और भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था। भारत ने यह मैच जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।
9. न्यूजीलैंड – 320/5 बनाम पाकिस्तान (कराची, 2025)
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 19 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कराची के मैदान पर 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए थे। इस दमदार बल्लेबाजी की बदौलत कीवी टीम ने मुकाबला जीत लिया था।
8. भारत – 321/6 बनाम श्रीलंका (द ओवल, 2017)
भारत ने 8 जून 2017 को श्रीलंका के खिलाफ द ओवल के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 321 रन बनाए थे। इस बड़े स्कोर के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
7. श्रीलंका – 322/3 बनाम भारत (द ओवल, 2017)
श्रीलंका ने इसी मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवरों में 3 विकेट पर 322 रन बनाए थे। इस मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम ने यह मुकाबला जीत लिया।
6. इंग्लैंड – 323/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका (सेंचुरियन, 2009)
इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में 27 सितंबर को सेंचुरियन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवरों में 323/8 का स्कोर खड़ा किया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी।
5. भारत – 331/7 बनाम दक्षिण अफ्रीका (कार्डिफ, 2013)
6 जून 2013 को भारत ने कार्डिफ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 331 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और टीम ने यह मैच जीतकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की थी।
4. पाकिस्तान – 338/4 बनाम भारत (द ओवल, 2017)
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक 338/4 का स्कोर बनाया था। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 6.76 की रन रेट से बल्लेबाजी की और भारत को 339 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। यह मैच 18 जून 2017 को द ओवल के मैदान पर खेला गया था, जहां पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
3. न्यूजीलैंड – 347/4 बनाम यूएसए (द ओवल, 2004)
न्यूजीलैंड ने 10 सितंबर 2004 को चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में यूएसए के खिलाफ 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए थे। द ओवल के मैदान पर खेले गए इस मैच में नाथन एस्टल ने 145 रनों की बड़ी पारी खेली थी जो उस समय चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी थी।
2. इंग्लैंड – 351/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर, 2025)
इंग्लैंड ने 2025 में लाहौर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। इस मैच में बेन डकेट ने 165 रनों की बड़ी पारी खेली, चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में बनाया गया सबसे बड़ी स्कोर भी है।
1. ऑस्ट्रेलिया – 356/5 बनाम इंग्लैंड (लाहौर, 2025)
ऑस्ट्रेलिया ने 2025 में लाहौर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे। इस दौरान बेन डकेट ने 165 रनों की बड़ी पारी खेली थी, चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।