बांग्लादेश के पूर्व कप्तान फारुक अहमद को दिल का दौरा पड़ा है। 10 नवंबर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व बांग्लादेशी कप्तान को सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक धमनी में ब्लॉकेज है, जिसके कारण उन्हें सीने में दर्द हुआ।
हॉस्पिटल में एडमिट हैं फारूक अहमद

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि फ़ारूक़ अहमद के हार्ट की सर्जरी हुई है। वो फ़िलहाल डॉक्टर्स निगरानी में हैं। एंजियोग्राम से पता चला कि उनके दिल में ब्लॉकेज है। डॉक्टरों ने पूर्व बांग्लादेशी कप्तान के सीने में एक स्टेंट डाला और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
सभी मैचों में बतौर कप्तान खेले
फारुक अहमद ने 29 अक्टूबर 1988 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वो अपने पहले मैच में कुछ ख़ास नहीं कर सकें और मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अपने एक साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले लेकिन इसकी खासियत यह रही कि इन सभी मैचों के दौरान उनको टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला।
फ़ारूक़ अहमद ने घरेलू क्रिकेट भी खेला, जहाँ वे कप्तान के रूप में सफल रहे। 1993-94 घरेलू सीज़न के दौरान उन्हें बांग्लादेश की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का यह फ़ैसला नाकाम साबित हुआ और उन्हें जल्द ही कप्तानी से हटा दिया गया।
घरेलू क्रिकेट में फारूक का प्रदर्शन रहा हैं औसत
फ़ारुक अहमद ने 5 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले, जिनकी आठ पारियों में 36.85 की औसत से 258 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 68 रन था। जबकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पूर्व बांग्लादेशी कप्तान का हाईएस्ट स्कोर 57 रन था, जो उन्होंने 1990 में चंडीगढ़ में भारत के खिलाफ वनडे मैच में बनाया था। यहीं नहीं उन्होंने लिस्ट ए में 21 मुकाबले खेले जिसमें 21.85 की औसत से 437 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 102 रन था।

