इंदौर का होल्कर क्रिकेट स्टेडियम भारत का सबसे छोटा क्रिकेट स्टेडियम है। होल्कर क्रिकेट स्टेडियम भारत के मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में है। यह स्टेडियम मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम और एम.पी. महिला टीम का होम ग्राउंड है। यह स्टेडियम पहले महारानी ऊषाराजे के नाम से जाना जाता था। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि इंदौर में स्थित होलकर स्टेडियम 2025 महिला वर्ल्ड कप का वेन्यू है। इस स्टेडियम में एक साथ 30,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड कप के 5 मुकाबले खेले जाने हैं।
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री का आकार
- चौकोर बाउंड्री: लगभग 56 मीटर
- सीधी बाउंड्री: लगभग 68 मीटर
Holkar Cricket Stadium Pitch Report:
होल्कर स्टेडियम बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, यह पिच अच्छी उछाल और गति प्रदान करती है, जिससे इस ग्राउंड पर शॉट्स लगाना काफी आसान होता है हालाँकि तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से इस मैदान पर सहायता मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा अनुकूल होती जाती है। यह एक उच्च स्कोरिंग मैदान है।
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच के रिकार्ड्स
इस ग्राउंड पर वनडे फॉर्मेट की बात करें तो इस ग्राउंड पर कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की और पहले गेंदबाज़ी करते हुए 2 मैच में जीत मिली हैं। होल्कर क्रिकेट स्टेडियम का पहली पारी में औसत स्कोर 331 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 260 रन है। यहाँ पर हाईएस्ट टोटल रिकॉर्ड 418 / 5 ( 50 ओवर) भारत बनाम वेस्टइंडीज और लोएस्ट टोटल रिकॉर्ड 217/10 है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज स्कोर 294/5 और सबसे कम डिफेंड स्कोर 247/9 है।
महिला विश्व कप 2025 में होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच
| समय | मुकाबला | मैच संख्या |
|---|---|---|
| दोपहर 3 बजे | AUSW बनाम NZW | दूसरा मैच |
| दोपहर 3 बजे | NZW बनाम RSAW | 7वां मैच |
| दोपहर 3 बजे | INDW बनाम ENGW | 20वां मैच |
| दोपहर 3 बजे | AUSW बनाम ENGW | 23वां मैच |
| दोपहर 3 बजे | AUSW बनाम RSAW | 26वां मैच |
इंडिया वूमेन बनाम इंग्लैंड वूमेन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
पिछले 5 सालों में इंडिया वूमेन और इंग्लैंड वूमेन के बीच 10 क्रिकेट मैच हुए हैं। इनमें से इंडिया वूमेन ने 6 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड वूमेन ने 4 मैच जीते हैं। आखिरी बार जब दोनों टीमें एक अभ्यास (practice) मैच में आमने-सामने आई थीं, तो इंग्लैंड वूमेन ने वो मैच 153 रन से जीता था।
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में मौसम की रिपोर्ट
इंदौर में गरम मौसम होती है, जहाँ गर्मियाँ में गर्मी और सर्दियाँ हल्की होती हैं। क्रिकेट सीज़न के दौरान, मौसम आमतौर पर गर्म रहता है, तापमान 25°C से 35°C के बीच रहता है। इंदौर में आमतौर पर आसमान साफ़ रहता है।
लाइव मैच कैसे देखें
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखे जा सकते हैं।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का टिकट कैसे बुक करे
भारत और श्रीलंका में सभी ग्रुप स्टेज मुकाबलों के टिकट एक विशेष चार दिवसीय प्री सेल विंडो के साथ उपलब्ध हैं, जो 4 सितंबर को शाम 7 बजे IST से Google Pay के माध्यम से खुली है। Tickets.cricketworldcup.com भारत में इन मैचों की कीमतें पहले चरण में केवल 100 रूपए (लगभग USD $1.14) से शुरू है।
गूगल पे ग्राहकों के लिए विशेष टिकट बिक्री के बाद, टिकटों की बिक्री का दूसरा चरण 9 सितंबर को रात 8 बजे IST से शुरू होगा। इस विंडो के दौरान, सभी प्रशंसक Tickets.cricketworldcup.com पर टिकट खरीद सकते हैं ।

