टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में नहीं खेले थे। इसके पीछे उनका चोटिल होना या रेस्ट नहीं बल्कि वो पर्सनल रीजन से घर गए हुए थे। हालाँकि इस मुकाबले में भारतीय टीम को उनके न खेलने की कमी नहीं खली। चौथा मुकाबला कोहरे के कारण रद्द हो गया था।
कंडीशन तेज गेंदबाजों के मुफीद थी और उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाते हुए अफ्रीकी टीम को कम स्कोर पर ढेर कर दिया और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। हालाँकि आखिरी मैच काफी सपाट विकेट पर खेला जाना हैं और उसमें उनका खेलना अहम हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि वो आखिरी मुकाबले में खेलेंगे या फिर नहीं?
बुमराह ने पर्सनल रीजन के चलते नहीं खेला था तीसरा मुकाबला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे मैच के दौरान टॉस में ही बता दिया था कि जसप्रीत पर्सनल रीजन से घर गए हुए हैं। इसलिए वो इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हालाँकि वो कब तक वापस आएंगे इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी थी।
बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया साइट पर बुमराह के स्क्वाड में न होने की बात बताई थी। बुमराह के टीम में जुड़ने को लेकर बीसीसीआई ने बताया है कि वो जल्द अपडेट देंगे।
आखिरी मैच में खेल सकते हैं बुमराह
इंडिया और अफ्रीका के बीच आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। अगर बुमराह के घर में सब कुछ सही रहा तो वो आखिरी मैच में खेल सकते हैं। क्योंकि उनका घर भी अहमदाबाद में है और वो आसानी से वहां ट्रैवल कर सकते हैं। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और सीरीज का आखिरी मैच 17 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
स्मॉग के कारण रद्द हुआ चौथा मुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन कोहरे के कारण वो मैच नहीं हो सका। मैच ऑफिशल्स ने काफी देर तक प्रयास किया कि पूरा मुकाबला न सही तो कुछ ओवरों का मैच ही हो जाए, लेकिन वो भी संभव नहीं हो सका और आखिरकार मैच को रद्द करना पड़ा।
सीरीज का आखिरी मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया हैं। क्योंकि, जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। टीम इंडिया फ़िलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही हैं।
