Indian team will play 27 ODI matches before World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2027 से पहले 27 वनडे मैच खेलेगी। इसके लिए पूरे शेड्यूल का ऐलान भी हो गया है। इस बार विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। इस बीच ऐसा कारनामा करने वाली वह दुनिया की पहली टीम बनी है, जिसने 3 बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को जीता है। आइए अब ऐसे में उनके पूरे शेड्यूल पर एक नजर डाल लेते हैं।
भारत का वनडे सीरीज का कार्क्रम :-
आईसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम में साल 2027 विश्व कप से पहले भारत के वनडे कार्यक्रम का विवरण दिया गया है। इनमें अगस्त 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैच और इसी साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच भी शामिल है।

इसके अलावा नवंबर में भारतीय टीम 3 वनडे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी भी करने वाली है। इसके बाद जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और 3 मैचों की सीरीज भी खेलेगी भारतीय टीम।
अफगानिस्तान और इंग्लैंड की मेजबानी भी करेगी भारतीय टीम :-

भारतीय क्रिकेट टीम अपने घरेलु सीजन की शुरुआत जून 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों के साथ करने वाली है। इसके बाद फिर यह टीम इसी वर्ष जुलाई में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से घर से बाहर 3 और वनडे मैचों की सीरीज भी खेलने वाली है। इसके बाद भारतीय टीम FTP में सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज और उसके बाद नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा भी करने वाली है।
साल 2026 में भारत करेगा श्रीलंका की मेजबानी :-
साल 2027 के वनडे विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत वनडे कार्यक्रम के अपने अंतिम चरण में दिसंबर 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज भी खेलने वाला है।

लेकिन उनके यह मैच अभी तय नहीं हुए हैं। अब यह ध्यान देने योग्य है कि अगले 2 सालों में FTP में बदलाव भी किया जा सकता है। इस बार अगर ऐसा होता है तो वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों को लेकर असर भी पड़ सकता है।
ऐसा है भारतीय टीम का कार्यक्रम :-
अगस्त 2025: बनाम बांग्लादेश – 3 वनडे (विदेश में)
अक्टूबर 2025: बनाम ऑस्ट्रेलिया – 3 वनडे (विदेश में)
नवंबर 2025: बनाम दक्षिण अफ्रीका – 3 वनडे (घरेलू)
जनवरी 2026: बनाम न्यूजीलैंड – 3 वनडे (घरेलू)
जून 2026: बनाम अफगानिस्तान – 3 वनडे (घरेलू)
जुलाई 2026: बनाम इंग्लैंड – 3 वनडे (विदेश में)
सितंबर 2026: बनाम वेस्टइंडीज – 3 वनडे (घरेलू)
नवंबर 2026: बनाम न्यूजीलैंड – 3 वनडे (विदेश में)
दिसंबर 2026: बनाम श्रीलंका – 3 वनडे (घरेलू)
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।