आईपीएल 2026 (IPL 2026) को शुरू होने में अब सिर्फ चंद घंटो का समय रह गया हैं। 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होनी थी। इस सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।
हर आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी काआयोजन किया जाता है, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है कि इस बार कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं (IPL 2026 Opening Ceremony) आयोजित की जाएगी।
IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सरमोनी
मीडिया ख़बरों के मुताबिक, “पिछले साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली बार ट्रॉफी जीत के बाद बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस दुखद घटना के सम्मान ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला लिया गया है।”
31 मई को होगी क्लोजिंग सेरेमनी
भले ही ओपनिंग सेरेमनी नहीं आयोजित की जा रही हो लेकिन, बीसीसीआई उसकी जगह इस बार ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करवाएगी। 31 मई को होने वाले फाइनल वाले दिन क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित कराने की बात बीसीसीआई ने की हैं।
पिछली बार आईपीएल सीजन की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता में हुई थी। उस सेरेमनी में शाहरुख़ खान, दिशा पत्नी, सिंगर कारन औजला और श्रेया घोसाल ने परफॉर्म किया था। आईपीएल 2025 में क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था।
2019 में भी नहीं हुई थी ओपनिंग सेरेमनी
साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं कराई थी। ओपनिंग सेरेमनी का फण्ड उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए परिवारों ने नाम फण्ड में दे दिया था। कोविद के दौरान भी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हो पायी थी।

