राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 के तीसरे मैच में 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे राजस्थान ने मात्र 12.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। हार के बाद चेन्नई के कप्तान ने माना कि टीम से बड़ी गलतियां हुईं, खासकर बल्लेबाजी में, और इसी वजह से उन्हें इतनी एकतरफा हार झेलनी पड़ी। कप्तान ने इस हार के लिए सीधे तौर पर अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।
बेहतर बल्लेबाजी से बदल सकता था मैच का नतीजा: गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा कि वह इस हार से ज्यादा निराश नहीं हैं। उनके मुताबिक, शुरुआती हालात काफी चुनौतीपूर्ण थे, खासकर जब उन्हें जोफ्रा आर्चर और बर्गर जैसे गेंदबाजों का सामना करना पड़ा। उन्होंने माना कि राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे बल्लेबाजी आसान नहीं रही, और स्पिनरों को भी पिच से मदद मिल रही थी।
गायकवाड़ ने आगे कहा कि उनकी टीम बल्लेबाजी में और बेहतर कर सकती थी और पारी को थोड़ा लंबा खींचकर स्कोर 150-160 तक पहुंचाया जा सकता था। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि आज के क्रिकेट में किसी भी स्कोर को सुरक्षित नहीं कहा जा सकता, इसलिए टीम को बस लगातार बेहतर खेलते रहना होगा।
गायकवाड़ का भरोसा: टीम जल्द करेगी वापसी
गायकवाड़ ने आगे कहा कि पहले मैच में बहुत सारी गलतियों के साथ शुरुआत करना अच्छा है। उम्मीद है कि यहां से चीजों में सुधार ही होगा। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो हमेशा बड़े स्कोर बनाने में ही यकीन रखता हो। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के साथ, आपको कभी ठीक से पता नहीं चलता कि कौन सा स्कोर अच्छा है या कौन सा औसत स्कोर है। इसलिए आप अक्सर ऐसे मैच नहीं देखते जो 20वें ओवर तक जाते हों, खासकर तब जब आप 150, 160 या 170 रन डिफेंड कर रहे हों।
इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के लिए यह बस खुद पर और अपने खेल पर भरोसा रखना होगा। अगर गेंद आपकी रेंज में है, तो बस उसे हिट करने की कोशिश करें। आज यह तरीका काम नहीं आया, लेकिन हम अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर सकते हैं। आपको बस सकारात्मक सोच रखना होगा, खासकर तब जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हों।ये अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकता है ।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

