चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर सीजन का दूसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया है।
कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने ड्यू को देखते हुए यह निर्णय लिया था।
आयुष और संजू ने दिलाई पावरप्ले में अच्छी स्टार्ट
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में आउट हो गए। उसके बाद सानू और आयुष ने पिछले मैच की तरह ही ताबड़तोड़ बड़ा में खेलना शुरू किया और दोनों ने मात्र 24 गेंदों में 46 रन जोड़ दिए। हालांकि म्हात्रे पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।
संजू और ब्रेविस ने पारी को संभाला लेकिन इसी दौरान नरेन और वरुण ने कुछ किफायती ओवर निकाल दिए। जिसके बाद संजू तेजी से रन बनाने के चक्कर में कार्तिक त्यागी की गेंद में 48 रनों पर बोल्ड हो गए।
सरफराज और ब्रेविस ने मिडल ओवरों में रन रेट को बढ़ाया
सरफराज और ब्रेविस ने भी तेजी से रन बनाए। दोनों ने 31 गेंदों में 52 रन जोड़े। लेकिन सरफराज भी आउट हो गए। उसके बाद ब्रेविस ने जीवन दुबे के साथ छोटी लेकिन उपयोगी पार्टनरशिप की। हालांकि डेवाल्ड के आउट होने के बाद केकेआर के गेंदबाजों ने वापसी की। उन्होंने आखिरी के ओवरों में शिवम दुबे और जेमी ओवरटन को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।
कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा ने बिल्कुल सटीक यॉर्कर फेंकी जिसके चलते चेन्नई की टीम 192 रन ही बना सकी। हालांकि ड्यू होने के बाद भी यह स्कोर काफी था क्योंकि पिच डबल पेस वाली थी जहां गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आ रही थी।
खराब रही केकेआर की शुरुआत
193 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने इस बार अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। फिन एलन के साथ इस बार सुनील नरेन ओपनिंग करने आए। लेकिन यह जोड़ी भी फ्लॉप हो गई। एलन 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए।
नरेन ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और इस दौरान उनको 18 रनों पर जीवनदान भी मिला अब ऋतुराज ने उनका कैट है मिड ऑफ पर खलील अहमद की बॉलिंग में छोड़ दिया। लेकिन वो उसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और 22 रनों पर आउट हो गए।
नूर अहमद ने पलटा मैच का रुख
अजिंक्या रहाणे और रघुवंशी ने टीम को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने शुरू में थोड़ा टाइम लिया और जब कंडीशन से वाकिफ हो गए तो उन्होंने कुछ बड़े शॉट भी लगाए।
अंगकृष के आउट होने के बाद ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। उसके बाद नूर ने दो गेंदों में अजिंक्या और कैमरन ग्रीन को चलता कर दिया।
रिंकू सिंह फिर रहे फ्लॉप
रिंकू भी हर मैच की तरह इस बार भी फ्लॉप रहे। उन्होंने रिक्वायर्ड रन रेट को बढ़ाने का काम किया और उसके बाद आउट होकर चलते बने। वो 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।
उसके बाद रावमैन ने रमनदीप सिंह के साथ काफी अच्छी पार्टनरशिप की। लेकिन यह मैच जिताने के लिए काफी नहीं थी। बल्कि हार का अंतर कम करने वाली थी।
चेन्नई स्पिनर्स ने कसा केकेआर के ऊपर शिकंजा, दर्ज की दूसरी जीत
चेपॉक की पिच पर बॉल रुककर आ रही थी और स्पिनर्स के लिए थोड़ी टर्न भी थी जिसका फायदा चेन्नई के स्पिनर्स ने बखूभी उठाया। नूर और अकील हुसैन ने मिलकर 8 ओवरों में 5.95 की इकॉनमी से 47 रन देकर 4 विकेट लिए और चेस को वहीं पर समाप्त कर दिया।
पॉवेल और रमनदीप ने आखिरी में कुछ बड़े हिट्स भी लगाए लेकिन वो टीम को सिर्फ 160 रनों तक ले जा पाए। चेन्नई ने यह मैच आसानी से 32 रनों से जीत लिया। यह उनकी सीजन की लगातार दूसरी जीत हैं और अब वो 5 मैचों में 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता का अभी जीत का खाता भी नहीं खुला हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

