DC vs CSK मैच में दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद DC vs CSK Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में चेन्नई 2 बदलाव के साथ उतरी है। वहीं दिल्ली कैपिटल ने अपने कॉम्बिनेशन में 1 बदलाव किया हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 264 और दूसरी पारी में 265 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
DC vs CSK Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें इस मुकाबले के लिए उन्होंने 2 बदलाव किए हैं। चोटिल रामकृष्ण घोष को जगह गुर्जपनीत सिंह और अकील हुसैन को मौका दिया गया है।
DC vs CSK Playing XI: दिल्ली कैपिटल की संभावित प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन।
वहीं अगर दिल्ली कैपिटल पर नजर डालें तो इस मुकाबले के लिए उन्होंने 1 बदलाव किया हैं। लुंगी अब पूरी तरह से फिट हैं और मुकाबला खेल रहे हैं। उनको काईल ज़ेमिसन की जगह मौका दिया गया है।
DC vs CSK: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल की तरफ से केएल राहुल और नीतीश राणा पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में DC vs CSK Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

