Raghu Sharma Biography: रघु शर्मा का आईपीएल तक पहुंचने का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने शुरुआत में प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला और 18 साल की उम्र के बाद ही इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया।
साल 2017 में उन्होंने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने दूसरे ही मैच में 7 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें जल्द ही टीम से बाहर कर दिया गया। पंजाब में लगातार मौके नहीं मिलने के बाद उन्होंने पुडुचेरी का रुख किया, जहां उनका लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास डेब्यू तो हुआ, लेकिन वहां भी उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई, जब मुंबई इंडियंस ने 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद टीम ने उन पर भरोसा जताते हुए 2026 सीजन के लिए भी रिटेन किया।
व्यक्तिगत जानकारी (Raghu Sharma Personal Information)
- पूरा नाम: रघु शर्मा
- जन्म: 11 मार्च 1993
- स्थान:जलंधर, पंजाब
- धर्मं: हिन्दू
- उम्र: 33 वर्ष (2026 तक)
- बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
- बॉलिंग स्टाइल: लेगब्रेक
- भूमिका: गेंदबाज
- टीमें: मुंबई इंडियंस, पंजाब टीम, गाले क्रिकेट क्लब लोगो, पैंथर्स XI, पुडुचेरी, शार्क्स XI
रघु शर्मा का क्रिकेट करियर
Raghu Sharma ने अब तक 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 22.03 की शानदार औसत से 57 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2017 में पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने दूसरे ही मैच में 7 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जल्द ही टीम से बाहर कर दिया गया।
पंजाब में लगातार मौके नहीं मिलने पर उन्होंने पुडुचेरी का रुख किया। इसके बाद श्रीलंका में गाले क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 46 विकेट लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया।
2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने पंजाब के लिए 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए Mumbai Indians ने उन्हें 2025 सीजन में नेट गेंदबाज के तौर पर अपने साथ जोड़ा, जहां से उनके आईपीएल सफर की राह बनी।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट क्लास डेब्यू: पंजाब बनाम विदर्भ, मोहाली (14 – 16 अक्टूबर, 2017)
लिस्ट-A डेब्यू: दिल्ली बनाम पुडुचेरी, जयपुर (23 फरवरी, 2021)
T20 डेब्यू: केरल बनाम पुडुचेरी, वानखेड़े में (11 जनवरी, 2021)
IPL डेब्यू: मुंबई इंडियंस के लिए CSK के खिलाफ, चेन्नई, 2026
पहला IPL विकेट: अक्षत रघुवंशी (लखनऊ सुपर जायंट्स), आईपीएल 2026
रघु शर्मा के गेंदबाज़ी आंकड़े (Bowling Stats)
फर्स्ट क्लास
मैच: 12
विकेट: 57
औसत: 22.03
इकॉनमी रेट: 3.27
बेस्ट प्रदर्शन : 7/56
लिस्ट-A
मैच: 12
विकेट: 18
औसत: 27.50
इकॉनमी रेट:5.22
बेस्ट प्रदर्शन : 4/37
T20
मैच:6
विकेट: 5
औसत: 34.40
इकॉनमी रेट: 7.81
बेस्ट प्रदर्शन : 2/34
IPL
मैच: 2
विकेट: 1
औसत: 60.00
इकॉनमी रेट:7.50
बेस्ट प्रदर्शन: 1/36
क्यों चर्चा में हैं रघु शर्मा
मुंबई इंडियंस के 33 वर्षीय लेग स्पिनर रघु शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अक्षत रघुवंशी का विकेट लेकर खास पल अपने नाम किया। इसी सीजन डेब्यू करने वाले रघु का यह आईपीएल में पहला विकेट था।
#RaghuSharma makes a statement with that wicket 🔥
Years of hard work and belief are finally paying off. 💙🙌🏻#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #MIvLSG | LIVE NOW 👉https://t.co/hc4PVkY1Pc pic.twitter.com/QFbQB1OeRg
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 4, 2026
विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था “राधे राधे। बहुत से दर्द भरे 15 साल गुरुदेव की कृपा से आज समाप्त हुए। मुंबई इंडियंस (ब्लू और गोल्ड) का इस मौके के लिए धन्यवाद, मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जय श्री राम।”
(Note: यहाँ दिए गए सभी आँकड़े 05 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)

