IPL 2026 Record: IPL 2026 का के का छठा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए KKR को 65 रनों से हरा दिया और इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन हैदराबाद की टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया ।
चेज में उतरी केकेआर की शुरुआत काफी तेज रही। अफ्ले ही ओवर में फिन एलन ने पॉवरप्ले का फयदा उठाते हुए शनदार बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम पर दबाव बना दिया। हालांकि, उनके आउट होते ही मैच का रुख बदल गया और सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार वापसी की। एलन ने सिर्फ 7 गेंदों में 28 रन बनाए और इसी पारी के दम पर उन्होंने बतौर विदेशी खिलाड़ी के रूप में बड़ा रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़े: http://WWE 2026 में अब तक एक भी मैच ना हारने वाले सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट
फिन एलन की तूफानी शुरुआत, पहले ओवर में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
इस मुकाबले में फिन एलन ने अजिंक्य रहाणे के साथ ओपनिंग की। पारी की पहली गेंद रहाणे ने खेली और एक रन लेकर एलन को स्ट्राइक दी। इसके बाद फिन एलन ने आते ही तूफानी अंदाज दिखाया और अगली 5 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाकर 24 रन बटोर लिए।
इस शानदार शुरुआत के साथ ही एलन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में किसी मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनकी ही टीम के सुनील नरेन के नाम था, जिन्होंने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ओवर में 21 रन बनाए थे।
रिकॉर्ड की रेस में एलन-शॉ बराबर, यशस्वी सबसे आगे
आईपीएल में पारी की शुरुआत करते हुए पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले ही ओवर में 26 रन ठोक दिए थे।
वहीं, फिन एलन अब इस खास लिस्ट में पृथ्वी शॉ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शॉ ने 2021 में केकेआर के खिलाफ पहले ओवर में 24 रन बनाए थे, और अब एलन ने भी उसी आंकड़े की बराबरी कर ली है।
यह भी पढ़े: http://On This Day: टीम इंडिया ने दूसरी बार जीता था वर्ल्ड कप खिताब, MS धोनी ने लगाया था विजयी छक्का
IPL में सबसे खतरनाक ओपनिंग ओवर, इन बल्लेबाजों ने मचाया तहलका
आईपीएल में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट यहाँ देखें
- यशस्वी जायसवाल – 26 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2023)
- पृथ्वी शॉ – 24 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2021)
- फिन एलन – 24 रन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
- यशस्वी जायसवाल – 22 रन बनाम पंजाब किंग्स (2025)
- नमन ओझा – 21 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2009)

